धमतरी

धमतरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कल पोला तिहार पर रहेगा अवकाश

छत्तीसगढ़ धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए धमतरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। घोषित अवकाशों में पोला तिहार, दशहरा की महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा शामिल हैं।

सबसे पहले 10 सितंबर 2026, गुरुवार को पोला तिहार के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दशहरा (महाअष्टमी) तथा 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। स्थानीय पर्व एवं त्योहारों के महत्व को देखते हुए जिले में यह अवकाश घोषित किया गया है।

यह स्थानीय अवकाश संपूर्ण धमतरी जिले में लागू रहेगा। हालांकि, घोषित स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button