छत्तीसगढ़

कोरबा चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित,इन जगहों पर होगी भर्ती…

नयाभारत कोरबा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला,पाली,कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा एवं रानी धनराज कुवंरदेवी यूसीएचसी कोरबा में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए एवं चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़िकरण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु तत्कालीन व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत संविदा नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ समय दोपहर 2.00 बजे से 05.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है । यह नियुक्ति पूर्व से निर्धारित खनिज न्यास अंतर्गत रिक्त पदों के पूर्ण होने तक ही मान्य है।
बाल चिकित्सक,एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त 02-02 पद, एमडी मेडिसिन और शल्य चिकित्सक (सर्जन) के रिक्त 03-03 पदों के लिए आवेदन मंगाये गये हैं।

Related Articles

Back to top button