आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का आधा दिन मायूसी वाला रहेगा। आप पर बेचैनी हावी हो सकती है। लेकिन दोपहर के बाद समय अनुकूल हो जायेगा। नौकरीपेशा वालों के जीवन में बदलाव हो सकता है। कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं। जॉब के लिए आवेदन किया है, तो वह मिल सकती है। प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 24
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज आप खुद का मूल्यांकन कीजिए। अपने जो भी किया है, उनकी समीक्षा का समय है। इसके बाद आप इस निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि आप जीवन में जो चाहते थे, क्या उसे हासिल कर पाए हैं। जो अच्छा है, उसके साथ आगे बढ़ें, जो बुरा रहा है, उसे भूलकर ऐसे निर्णय लें, जो आपके जीवन को सार्थक बनाएं। यकीनन, भावी परिणाम अच्छे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर: 27
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आप अपने आस-पास के माहौल पर नजर रखें। कुछ आईएस हो सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। कोई आपको लक्ष्य से भटका सकता है। गुमराह होने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर उदासीनता रह सकती। लेकिन कोई काम अटकेगा नहीं। कोई करीबी आपकी मदद कर सकता है, लेकिन ध्यान रहे की आपको उन पर भरोसा है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 19
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज आप अपने विचारों की वजह से चिंताओं से घिर सकते हैं। अपने विचारों में स्पष्टता लाएं। यह सोचें कि आखिर आप क्या चाहते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पेशेवर जीवन में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। धन आएगा, लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 20
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन बढ़िया है। आपके द्वार पर अवसर दस्तक दे रहे हैं और उन्हें पकड़ने का यह एक बढ़िया समय है। अपने करियर से जुड़े कुछ फैसले लेने का यह सही समय है। आपको वही करना होगा, जिससे आपको खुशी मिलती हो। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से बचें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 17
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन संगठनों में काम करने वालों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है कि आपको अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए समय की कमी हो और आपको लंबे समय तक काम करने के लिए कहा जा सकता है। इसलिए, खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से ओवरटाइम काम करने के लिए तैयार रखें। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती हैं। आर्थिक रूप से समय उत्तम है।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 14
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने के लिए बहुत बढ़िया है। आज आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को हाथ में ले सकते हैं। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। शांत रहेंगे, तो सफलता आपके कदन चूमेगी। किसी नए प्रोजेक्ट से धन आने से आपकी वित्तीय स्थिति में अस्थायी रूप से सुधार होने की संभावना है। खुद पर ज्यादा तनाव लेने से बचें। सिर दर्द रह सकता है। सूर्योदय से पहले उठना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 24
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज कामयाबी आपके बहुत करीब है। ये दिन हार मानने का नहीं है। आगे बढ़ें और अवसरों को लपक लें। यकीनन, चीजें आपके पक्ष में होने की संभावना है। हालांकि लंबे समय से आपकी मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है। लेकिन इस कारण से हार न मानें। आज आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति आपका साथ देगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 18
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है। लेकिन अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। ऐसी कोई बात शेयर नहीं करें, जो आपको नुकसानदेह हो। आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। आपकी निजी और पेशेवर जिंदगी में सुधार आएगा। आर्थिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर समय आपके फेवर में हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 15
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज आपको किसी समझौते में शामिल होने से बचना चाहिए। दंपत्तियों के बीच कुछ मनमुटाव पैदा होने की संभावना है। कोशिश करें कि आपके बीच कोई तीसरा व्यक्ति न आए। कागजी कामों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से समय आपके पक्ष में रहने की संभावना है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति में सुधार होगा।अचानक धन के योग हैं।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर:10
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आपको अपने अच्छे कामों के कुछ अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। आज आप खुद को किसी सामाजिक गतिविधि में व्यस्त पा सकते हैं। फोन कॉल पर कोई अच्छी खबर आपको चौंका सकती है। कुल मिलाकर, यह आपके लिए एक अच्छा दिन है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर पेट से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम हो सकती हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। डॉक्टर से जरूरी परामर्श लेना नहीं भूलें।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 26
मीन राशि (Pisces Horoscope)
इसमें कोई संदेह नहीं कि आप एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन हद से ज्यादा नेकी कभी-कभी मुसीबत का कारण भी बन जाती है। ऐसे में अपने आस-पास के माहौल पर नजर रखें। कोई पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचा सकता है। शांति और धैर्य बनाए रखें। अच्छाई के साथ आगे बढ़ें, सफलता करीब है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर:13