आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 8 May 2025)
आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर कड़ी मेहनत करेंगे। फालतू का समय बर्बाद न करें। वित्तीय योजनाओं पर फोकस करें। परिवार में आज आपके हंसी-खुशी का वातावरण बना रह सकता है। दोस्तों से प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। संयम रखें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 12
आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 8 May 2025)
आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जिसकी वजह से आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए विचारों के साथ कार्य की शुरुआत करने के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। कमजोरियों पर विचार करें और उसे सुधारने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 16
आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 8 May 2025)
खेलकूद या व्यायाम में समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपको शारीरिक एवं मानसिक थकावट से छुटकारा मिलेगा। नए दोस्त बना सकते हैं। प्यार में जुड़ाव महसूस करेंगे। पेशेवर लाभ होने की उम्मीद है। यात्रा का लाभ उठाएं।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 23
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 8 May 2025)
आज के दिन गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। अपने प्यार के ऊपर ध्यान दें। काम के बीच अपने लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 44
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 8 May 2025)
रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। वित्तीय चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। सोशल मीडिया पर समय बिताएंगे। कार्यों को लेकर आपका दिन काफी सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 20
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 8 May 2025)
आज आपको बचपन की याद आ सकती है। भावनात्मक फैसले लेने से बचें। बच्चों के साथ आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय अगर करते हैं तो वित्तीय लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन के बारे में चर्चा होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 8 May 2025)
अपनी अपेक्षाओं पर काबू रखें। जीवनसाथी आपसे आज काफी खुश हो सकता है। उसके साथ समय बिताने का प्रयास करें। यात्रा करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही से बचें। मान-सम्मान मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 22
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 8 May 2025)
आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखकर ही कोई फैसला लें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अचानक से बढ़ सकती हैं। बच्चों के साथ समय बिताएं। रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। इसलिए बचकर ही कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 55
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 8 May 2025)
खान-पान पर ध्यान रखें। नहीं तो इसका असर सेहत पर देखने को मिल सकता है। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। सामाजिक मेलजोल आपके बढ़ेंगे। पुरानी यादें आज ताजा हो सकती हैं। प्रेमी के साथ मनपसंद फोन पर बात करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का चैती, लकी नंबर: 25
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 8 May 2025)
आज आर्थिक रूप से आपका दिन काफी अनुकूल रह सकता है। खाली समय का उपयोग यात्रा पर कर सकते हैं। पैसा कमाने को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मनचाहा परिणाम अगर न मिले। तो घबराना नहीं है। धैर्य के साथ कार्य करना है।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 35
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 8 May 2025)
आप अपने रोजमर्रा के कार्यों के अलावा एक विकल्प के बारे में जरूर प्लान करें। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं। सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। दिन का लाभ उठाएं। जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 99
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 8 May 2025)
फिटनेस को लेकर कार्य करने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खाद्य पदार्थों से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। करियर के मामलों में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। दिन में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 14