आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।
![](https://nayabharat.live/wp-content/uploads/2025/02/IMG_8190-2.jpeg)
नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष राशि (Aries Horoscope):आज आपका स्वभाव थोड़ा गर्म रहेगा, जिससे आप चिढ़ सकते हैं। दिन में थोड़ी सी असंतुष्टि हो सकती है, लेकिन ये सिर्फ आपके मन का भ्रम हो सकता है। पारिवारिक संबंधों में प्रेम की भावना बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अपने करीबी लोगों से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें।
उपाय: गाय की सेवा करें और गाय का दान करें।
शुभ रंग: लाल
वृष राशि (Taurus Horoscope):आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा, जो आपके उत्साह को दोगुना करेगा। घर में उल्लास का माहौल होगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। किसी यात्रा से बचें और अपनी दिशा सही बनाए रखें।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी
मिथुन राशि (Gemini Horoscope):आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि यह तनाव को बढ़ा सकता है। पैसों के लेन-देन में सर्तक रहें।
उपाय: केले के जड़ में जल अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा
कर्क राशि (Cancer Horoscope):आज आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। घर में हलचल रहेगी और संतान की तरक्की होगी। किसी नए निर्णय से बचें, क्योंकि मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी, लेकिन पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीला वस्त्र पहनें।
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि (Leo Horoscope):आज आपका दिन शांत रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
उपाय: हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल
कन्या राशि (Virgo Horoscope):व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। किसी करीबी से सलाह लेने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अपने चीज़ों का ध्यान रखें और नजदीकी लोगों से बचकर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग: सफेद
तुला राशि (Libra Horoscope):संपत्ति संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी और अपनों से सहयोग मिलेगा। धन निवेश के लिए अच्छा समय है, लेकिन उधारी से बचें। आज धैर्य से काम करें और अपने मित्रों का साथ लें।
उपाय: योग ध्यान से ईश्वर के करीब जाएं।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope):आज आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें और अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा करें। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, साथ ही पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा।
उपाय: गुड़ या गुड़ से बनी चीज़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल
धनु राशि (Sagittarius Horoscope):आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा और घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है। जीवनसाथी और संतान के विषय में कुछ चिंता रहेगी, लेकिन आपके अच्छे कामों के लिए सम्मान मिलेगा।
उपाय: सूर्य मंत्र “ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” का जाप करें।
शुभ रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn Horoscope):आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कामकाज में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक मेहनत से सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। अचानक खर्च की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।
उपाय: ऊं नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग: सफेद
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope):आज आपके कार्य सफल होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमीन या जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ रिश्तों में सुधार होगा और आप कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope):आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सहयोग मिलेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना होगी। योजनाओं में बदलाव हो सकते हैं, लेकिन आपको मानसिक दृढ़ता मिलेगी।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: धानी