राशिफल

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (30 March ka mesh rashifal)
आज आपको खुद के लिए समय निकालने की जरूरत है। कोशिश करें कि आज सुबह स्नान कर मंदिर जाएं। माता को दर्शन करें। दिन सकारात्मक बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
आज की सलाह: प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए सुबह स्नान कर माता के मंदिर जाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 41

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (30 March ka vrishabh rashifal)
अपनी महत्वाकांक्षाओं को काबू में रखें। काफी लाभ मिलने की संभावना है। स्वभाव को लेकर कोई आपसे नाराज हो सकता है। आज का समय धार्मिक स्थानों पर बिताने का प्रयास करें। इससे आपको शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तंदुरुस्ती बढ़ी हुई मिलेगी।
पारिवारिक सुख बढ़ाने के लिए पानी में छेद वाला कांसे का सिक्का डालें। शुभ रंग: ।
आज की सलाह: पारिवारिक सुख बढ़ाने के लिए माता दुर्गी की पूजा-अर्चना करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 72

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (30 March ka mithun rashifal)
आज दिन की शुरुआत खुशखबरी भरी हो सकती है। आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी। दोस्त आपकी मदद के लिए आगे आएगा। पैसों को लेकर दिन सामान्य रह सकता है। बेपनाह प्यार जीवनसाथी की तरफ से आपके लिए हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए माता को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 22

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (30 March ka kark rashifal)
आज आपका स्वभाव काफी लोगों को आकर्षित कर सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। लेकिन बड़े जोखिम उठाने से आपको बचना है। नहीं तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
प्रेम जीवन आपको खुशियां देगा।
आज की सलाह: परिवार में शांति के लिए पवित्र स्थान पर नारियल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 6

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (30 March ka singh rashifal)
आज आपकी सेहत पर खानपान का असर देखने को मिलेगा। वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से उनकी चिंता दूर होगी। सरल स्वभाव जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बच्चों को पढ़ाई संबंधित चीजें दान करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 11

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (30 March ka kanya rashifal)
खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो कोई छोटी-मोटी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। नए स्रोत आय के खुल सकते हैं। भाई से लाभ मिलेगा। खुले विचार के साथ निर्णय लें।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लाल रंग की चूड़ी पहनें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (30 March ka tula rashifal)
आज आपको किस्मत के भरोसे नहीं बैठना है। सेहत का ख्याल रखें। कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीत सकता है। घर पर कोई छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
आज की सलाह: सकारात्मक ऊर्जा के लिए सुबह स्नान कर माता के मंदिर पर जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 33

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (30 March ka vrishchik rashifal)
आज आपको किसी अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। उधार लेने और देने दोनों से बचें। यात्रा करना पड़ सकता है। हालांकि यह यात्रा लाभकारी रह सकती है।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए हवन-पूजन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (30 March ka dhanu rashifal)
अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको ऐसी चीजों को इग्नोर करना है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में किसी बुज़ुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अपने कामों से कीमती समय निकालकर जीवनसाथी के बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं।
आज की सलाह: अपरिवार में खुशियां और सौहार्द लाने के लिए घर पर छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2

मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (30 March ka makar rashifal)
प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवार के साथ खुशी के पल का इजहार कर सकते हैं। परिवार को आज प्राथमिकता दें, उनकी इच्छाओं पर कार्य करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: खुशहाल और पूर्ण प्रेम जीवन के लिए नीम के पेड़ पर दूध चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 8

कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (30 March ka kumbh rashifal)
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य पर फोकस रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं। साथी की भावनाओं को समझें। अचानक से किसी बात को लेकर आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन आपको इससे बचना है।
आज की सलाह: आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करने के लिए सुबह सूर्य देव को जल और लाल फूल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 3

मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (30 March ka meen rashifal)
शारीरिक समस्याओं से आज आप निपटने का प्लान बना पाएंगे। उसमें काफी सफलता मिलेगी। नई ऊर्जा के किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। छुट्टी का समय धार्मिक स्थानों पर बिताएं। अच्छा लगेगा।
आज की सलाह: बेस्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए माता की सेवा करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 55

Related Articles

Back to top button