राशिफल

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (11 April ka mesh rashifal)
आज आप परेशानियों से निपटने के लिए काफी सझम रहेंगे। पारिवारिक समारोह में आपका खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कहीं से धन का आगमन भी होने की संभावना है। प्रेमी के साथ आज डेट पर जा सकते हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 2

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (11 April ka vrishabh rashifal)
आज आपको परिवार में वरिष्ठों की बात सुनना पड़ सकता है। पैसे खर्च होंगे। जिसकी वजह से आपको चिंता हो सकती है। इसमें आपका कोई साथी मदद कर सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आज की सलाह: घर में महिलाओं को चांदी चूड़ी खरीदकर दान दें, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 22

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (11 April ka mithun rashifal)
आज कोई आपकी सहनशीलता को चुनौती दे सकता है। उसे इग्नोर करने से बचें। नहीं तो रिश्तों को भी नुकसान पहुच सकता है। जीवनसाथी आपकी देखभाल करने के लिए आगे आएगा। समय का भरपूर फायदा उठाएं। शादीशुदा लोगों को आज यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
आज की सलाह: बहती नदी में कुछ सिक्के डालने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 11

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (11 April ka kark rashifal)
आज आपका प्रेमी के साथ रोमांटिक दिन बीतेगा। मूड को बेहतर बनाने के लिए अपनी आदत में बदलाव लाने का प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। उनके प्रति अपना प्यार दिखाएं। रोमांटिक पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
आज की सलाह: स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए गोशाला में खानपान की सामग्री दान करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 5

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (11 April ka singh rashifal)
दिखावापन में समय और पैसा दोनों बरबाद करने से बचें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार आपके साथ आज खड़ा रहेगा। जिसकी वजह से आपको अधिक मजबूती मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेमभरा दिन बिताएं। उनकी बातें सुनें।
आज की सलाह: सुखी और शांतिपूर्ण पारिवारिक जीवन का आनंद लेने के लिए, लगातार 108 बार भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 30

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (11 April ka kanya rashifal)
दोस्तों के साथ आज का समय बिता सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के इलाज पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ आपके अनुबंध अच्छे बनेंगे। सिंगल लोगों की आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। लेकिन आपको अपने दिल की बात कहने से बचने का प्रयास करना है।
आज की सलाह: संतों या शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को खाट दान करें, आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 3

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (11 April ka tula rashifal)
आज आप खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे। दोस्तों को भी खाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। उसे ठीक करें। खुलकर बात करें। प्रभावशाली लोग आपको अपने फेवर में बोलने के लिए कह सकते हैं।
आज की सलाह: बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंदिरों पर लाल सिंदूर चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 2

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (11 April ka vrishchik rashifal)
आज आपको अपने मानसिक शांति पर ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तेदार आपके व्यवहार को पसंद करेंगे। प्रेम प्रसंग में दिन काफी अच्छा रहेगा। आस-पास लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। वरिष्ठों की सलाह पर अमल करें।
आज की सलाह: घर पर गंगाजल का छिड़काव करें, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 3

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (11 April ka dhanu rashifal)
आज आपका स्वभाव दुश्मनी पैदा कर सकता है। ऐसे किसी भी कार्य को करने से बचें, जिसमें आपको पछताना करना पड़ सकता है। पैसा खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक रूप से थकावट का शिकार हो सकते हैं। शरीर पर ध्यान दें। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का समय है। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
आज की सलाह: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए केले के पेड़ की पूजा करें।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 34

मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (11 April ka makar rashifal)
आपका पूरा दिन आज ऊर्जावान बना रहेगा। सेहत आपका भरपूर साथ देगी। परिवार के किसी सदस्य का काफी दिनों बाद घर पर आगमन हो सकता है। विदेश में रहने वाले किसी दोस्त से आपको उपहार मिल सकता है। प्यार को लेकर दिन काफी अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: बेहतर स्वास्थ्य की स्थिति को बनाए रखने के लिए हल्दी मिला दूध पिएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 78

कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (11 April ka kumbh rashifal)
आज ज्यादातर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। निवेश करने से आर्थिक लाभ और समृद्धि मिलने की संभावना है। रोमांटिक पार्टनर से फोन पर काफी बातचीत हो सकती है। प्यार बढ़ेगा। नौकरों, सहकर्मियों या साथ मिलेगा।
आज की सलाह: पेशेवर सफलता के लिए, अपने व्यवहार को काफी सरल रखें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 45

मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (11 April ka meen rashifal)
आज आपका व्यक्तित्व निखरेगा। जिसको लेकर आप काफी खुश हो सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। यात्रा काफी सुखद रहेगी। लापरवाही से बचें। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांटिक संबंध आपके काफी मधुर होंगे।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर में फल चढ़ाएं।, आर्थिक समृद्धि आएगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 30

Related Articles

Back to top button