आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 25 april 2025)
आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को प्रभावित कर सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट न ढूढ़ें। कड़ी मेहनत की जरूरत है। मानसिक शांति बनाए रखें। विचारों पर कार्य करने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।
आज की सलाह: पीले या केसरिया रंग के कपड़े पहनें, आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, लकी नंबर: 85
आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 25 april 2025)
स्वादिष्ट खानपान के लिए आपको मौका मिलेगा। घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। परिवार के सदस्य आपकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में भी सुधार आने की संभावना है। खाली समय में किताबें पढ़ें।
आज की सलाह: गरीबों की मदद करने के लिए आगे आएं, वित्तीय विकास होगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12
आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 25 april 2025)
आज बाहरी गतिविधियों से आपको दूरी बनानी पड़ सकती है। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। रोजमर्रा की आदतों पर सुधार की जरूरत है। नए संपर्क बनाने की कोशिश करें। दिन खुशनुमा बीतेगा।
आज की सलाह: पक्षियों को दाना खिलाएं, स्वास्थ्य लाभ में मदद मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 80
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 25 april 2025)
योग पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय लाभ के लिए नई योजना बना सकते हैं। घर पर भी बदलाव की तैयारी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार पर नरमी बरतें। भविष्य में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। खानपान पर ध्यान दें।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य के लिए परिवार के साथ समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 25 april 2025)
शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप काफी समय से धन को लेकर चिंतित थे तो आज आपकी चिंता दूर हो सकती है।
आज की सलाह: गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 5
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 25 april 2025)
आज आपको बुद्धिमानी के साथ कार्य करने की जरूरत है। निवेश करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। पैसों को लेकर सकारात्मक लाभ मिलने की संभावना है। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं।
आज की सलाह: प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 25 april 2025)
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। धनलाभ की संभावना है। बड़ों का आशीर्वाद आपके काफी काम आएगा। माता-पिता के साथ समय बिताने की जरूरत है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। रिश्ते को लेकर दयालुपन व्यवहार रखें।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर में फल-फूल चढ़ाएं, पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 20
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 25 april 2025)
सफलता को लेकर आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। माता-पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन को लेकर दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। खाली समय किताबें पढ़ने पर बिताएं।
आज की सलाह: भगवान भैरवनाथ को जल अर्पित करने से धनलाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 25
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 25 april 2025)
आपके कठोर व्यवहार से काफी लोगों के नाराज होने की संभावना है। इसलिए व्यवहार को लेकर नरमी बरतें। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बीत सकता है। लापरवाही से बचें। वैवाहिक निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है।
आज की सलाह: तांबे के बर्तन में पानी पिएं, स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 2
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 25 april 2025)
आज आपको स्वास्थ्य पर भरपूर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, जब तक सफलता न मिले किसी से कुछ न कहें। निवेश को लेकर आपके दिमाग में नए विचारों का आवागमन हो सकता है।
आज की सलाह: आज के दिन आप ज्यादातर हरे रंग का प्रयोग करें, प्रेम जीवन खुशहाली भरा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 10
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 25 april 2025)
आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। इसलिए दिन में सावधान रहें। दोस्त आपका धोखा दे सकता है। तनाव से बचें। खरीदारी करने जा सकते हैं, जिसमें काफी धनखर्चा की संभावना है। भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। मौज-मस्ती के साथ दिन बिताने का प्रयास करें।
आज की सलाह: आवारा कुत्तों के भोजन का प्रबंध करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 12
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 25 april 2025)
आज कोई आपका फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता करने से बचें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले मात-पिता के साथ विचार-विमर्श जरूर करें।
आज की सलाह: लक्ष्मी चालीसा का जाप करें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3