आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर भी आप अपने काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे. व्यापार बढ़ाने की योजना पर काम कर पाएंगे. आर्थिक विषयों से संबंधित योजना व्यवस्थित तरीके से बना सकेंगे. आय में वृद्धि होगी. कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. उनकी कला की सराहना होगी. परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन और अच्छे पल गुजार सकेंगे. नकारात्मक विचार से दूर रहें.
वृषभ- आज आपका दिन ताजगी और उत्साह से भरपूर रहेगा. आज आप अपने कार्यस्थल पर भी ऊर्जावान बने रहेंगे. आप सही समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आप आनंद अनुभव कर सकेंगे. दोस्तों और सगे-सम्बंधियों से उपहार मिलेगा. आपका दिन यात्रा में गुजर सकता है. स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा पाएंगे. आर्थिक लाभ हो सकता है. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी.
मिथुन- आज संयमित व्यवहार आपको अनिष्टों से बचाएगा. वाणी और व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो इस बात का ध्यान रखें. शारीरिक कष्ट मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे. सिर दर्द या जोड़ों के दर्द से आप परेशान रह सकते हैं. परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा. आंख में पीड़ा होगी. खर्च अधिक रहेगा. आध्यात्मिक व्यवहार से मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर आज आप केवल अपने काम पर ध्यान रखें. व्यापार में नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी.
कर्क- आज कोई नया काम शुरू करने और आर्थिक योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है. व्यापार में लाभ हो सकता है. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है. आय में वृद्धि होने से संतोष और खुशी का अनुभव करेंगे. मित्रों तथा रिश्तेदारों से अच्छे समाचार मिल सकते हैं. शुभ अवसर आएंगे. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. रोमांस के लिए समय अच्छा है. सुखी दांपत्यजीवन व्यतीत कर सकेंगे.
सिंह- नौकरी तथा व्यवसाय के लिए लाभदायक और सफल दिन है. आप कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे. आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका काम सरलतापूर्वक पूरा होगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. पदोन्नति की संभावना रहेगी. पिता से लाभ होगा. जमीन तथा वाहन संबंधी कामकाज के लिए समय अनुकूल है. स्पोर्ट्स और कला के क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय है.
कन्या- आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा. किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे. विदेश गमन के लिए नए अवसर निर्मित होंगे. भाई-बंधुओं से लाभ होगा. ऑफिस में अधिकारियों से वाद-विवाद ना करें. आर्थिक लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आपकी आय में बढ़ोतरी के मार्ग खुलेंगे. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक है.
तुला- स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कटु वचन या खराब व्यवहार से विवाद हो सकते हैं. क्रोध पर संयम रखें. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं. व्यापार में प्रतियोगियों से संभलकर रहना होगा. हालांकि धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. आकस्मिक धन लाभ से मन प्रसन्न हो सकता है. आय के साथ व्यय भी होगा. भोजन में विलंब से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम फलदायी है. दोपहर के बाद परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
वृश्चिक- नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा. व्यापार में नए ग्राहक बनने से आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया और महत्वपूर्ण काम मिल सकता है. इसके साथ मित्रों, सगे संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ होगा. सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. आप खुश रहेंगे. इनकम के सोर्स बढ़ने से राहत भी महसूस कर सकते हैं. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.
धनु- नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा और लाभदायक है. आपको वित्तीय लाभ हो सकता है. सहकर्मी और सेवकों से सहायता मिलेगी. सभी काम में सफलता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. विरोधी पराजित होंगे. व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है. आज मित्रों से मिलना होगा. भाग्य आपके साथ है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. नए ऑनलाइन कोर्स में रुचि हो सकती है.
मकर- आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा. ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे. आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य ना करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर में बड़ों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्यालय में उच्च अधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ेगा. निरर्थक व्यय बढ़ेगा. संतान के साथ मतभेद होंगे. तनाव के कारण कमजोरी महसूस करेंगे.
कुंभ- आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. कार्यालय में आपका मन नहीं लगेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. सौंदर्य प्रसाधन खरीदने पर पैसा खर्च होगा. जमीन,मकान या वाहन आदि के पेपर्स बनाने में आज सावधानी रखें. किसी तरह का नुकसान होने की आशंका लगी रहेगी. परिजनों के साथ विवाद टालने के लिए जरूरी है कि आप ज्यादातर समय मौन रहें.
मीन- आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा. व्यापारियों को पार्टनरशिप से लाभ होने वाला है. नौकरी में अधीनस्थ आपको विशेष सहयोग देंगे. दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात होगी. प्रेमीजनों का प्रेम अधिक प्रगाढ़ होगा. सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा. हालांकि दोपहर बाद स्थितियों में परिवर्तन आएगा. इस दौरान आपको धैर्य के साथ काम करना होगा.



