आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष: आप किसी भी प्रकार के विवादों में ना पड़ें. व्यवसाय में आज पार्टनर के साथ वाणी संयमित रखें. आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा. बहुत व्यस्त रहेंगे. किसी नई वित्तीय योजना का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को काम में शीघ्र सफलता भी नहीं मिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. गृहस्थजीवन में भी आनंद बना रहेगा. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. योजनानुसार काम करने से आर्थिक लाभ भी मिलेगा. परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय गुजारेंगे. स्वास्थ्य के मामले में स्थिति चिंताजनक नहीं है. आज आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक बातचीत में व्यस्त रहने वाले हैं.
वृषभ: आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक रहेंगे. आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज दे सकते हैं. दिन के दूसरे चरण में शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. मन से खुश रहने का प्रयास करें. आज नए काम शुरू ना करें. वाणी पर संयम रखें. खान-पान का ध्यान रखें. बिजनेस में कोई विघ्न आ सकता है. ऑफिस का कोई काम बाकी हो, तो उसे आज पूरा कर लें. आगे व्यस्तता बढ़ सकती है. विरोधियों के साथ उग्र चर्चा हो सकती है. काम में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है, धैर्य से काम करें. आर्थिक मामलों में भी आज इनकम के नए सोर्स तलाश सकते हैं.
मिथुन: आज का दिन सुख और शांतिपूर्वक गुजार सकेंगे. दैनिक काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं. मन को प्रसन्न रखने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे. मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद मन किसी चिंता में रहेगा. आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे. क्रोध पर संयम रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद सामने आ सकता है. आपको ऐसे समय मौन रहकर अपना काम करना चाहिए.
कर्क: किसी तरह का आर्थिक लाभ आपको हो सकता है. व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है. हालांकि आर्थिक मोर्चे पर आपको अपनों का साथ नहीं मिलेगा. काम में सफलता के कारण यश मिलेगा. दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है. नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को जल्दी पूरा करने की कोशिश में रहेंगे. दोपहर के बाद आप खुद के मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे. परिवार के साथ अच्छे भोजन का लुत्फ उठा पाएंगे. व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा. दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है, लेकिन थकान रहेगी.
सिंह: साहित्य और कला में आपकी रुचि रहेगी. पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है. आपको हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है. अस्वस्थता रहेगी. दोपहर के बाद आर्थिक संकट मिट सकता है. हालांकि आय की दृष्टि से दिन सामान्य ही बना रहेगा. घर का वातावरण आनंदमय रहेगा. दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यापार में आपको लाभ होगा. आज आपको दूसरों के साथ किसी भी तरह के गलत व्यवहार से बचना चाहिए, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है. प्रोफेशनल मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी मीटिंग में आपका वर्चस्व बढ़ेगा.
कन्या: किसी बात की चिंता से आप तनाव में रहेंगे. सुबह से लेकर दोपहर तक आलस्य छाया रहेगा. माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों से खुद को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए. परिजनों के साथ आपका विवाद हो सकता है. धन हानि के भी योग हैं. संतान या परिवार की जरूरत पर धन भी खर्च होगा. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. हालांकि दोपहर बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है. फिर भी कोशिश करें कि आज आप विवादों से दूर रहेंगे. व्यवसाय में दिन सामान्य बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के पास भी कार्यभार अधिक रहेगा.
तुला: आज का दिन नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल है. व्यवसाय में फायदा होगा. नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को पूरा कर सकेंगे. अधीनस्थों का भी सहयोग मिल सकता है. आध्यात्मिक और ज्योतिष जैसे विषयों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी. दोपहर के बाद ताजगी और प्रसन्नता का अभाव रहेगा. घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. प्रेम जीवन में मतभेद उभरकर सामने आ सकते हैं. इस दौरान मौन रहने से काफी समस्याओं का समाधान हो सकेगा. वित्तीय मोर्चे पर दिन सामान्य फलदायक है. जरूरत के सामान खरीदने पर धन भी खर्च होगा.
वृश्चिक: निर्धारित काम नहीं होने के कारण हताशा का अनुभव होगा. किसी भी महत्वपूर्ण काम का निर्णय आज ना लें. कॅरियर में भी किसी नए पड़ाव को ढूंढने की जगह अपनी वर्तमान स्थिति को सुधारने का प्रयास करें. आप अपने काम से वरिष्ठों की सहानुभूति प्राप्त कर सकते हैं. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद रहेगा. दोपहर के बाद परिजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे. प्रेम जीवन को आनंददायी बनाने के लिए कुछ विशेष प्रयत्न करेंगे. प्रोफेशनल मोर्चे पर विरोधियों को पराजित कर पाएंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे. मन में शांति रहेगी.
धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है. आज भाग्य आपका साथ देगा और आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित बने रहेंगे. प्रत्येक काम में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद आप कुछ दुविधा में रह सकते हैं. व्यवसाय में आपका पैसा निरर्थक खर्च हो सकता है. प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय के साथ क्वालिटी समय गुजारने के लिए प्रयासरत रहेंगे. जल्दबाजी में आप किसी मुसीबत को आमंत्रित कर सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही आगे किसी बड़ी चिंता का कारण बनेगी.
मकर: कोर्ट कचहरी के मामलों से आज दूर रहें. मन में किसी बात को लेकर आज चिंता रह सकती है. आपके नकारात्मक विचार काम पर सीधा प्रभाव डालेंगे. नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में कुछ दिक्कत हो सकती है. वाणी पर संयम रखें. दुर्घटना का भय बना रहेगा. दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. मन में प्रसन्नता छायी रहेगी. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. आध्यात्मिक विचार रहेंगे. आज परोपकार में रुचि रखेंगे.
कुंभ: आज के दिन की शुरुआत लाभदायी है. सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे. किसी नए व्यक्ति से रिश्ता बन सकता है. दोपहर के बाद स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. परिवार में विवाद होने से घर का वातावरण दूषित होगा. धन का खर्च अधिक होगा. अदालती कामों से संभलकर चलें. स्वभाव में उग्रता और क्रोध रह सकता है. लोगों से नकारात्मक व्यवहार आपको ही नुकसान पहुंचाएगा.
मीन: आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. किसी परोपकार के काम में आप व्यस्त रहेंगे. व्यवसाय में उचित आयोजन से व्यापार वृद्धि कर सकेंगे. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. बिजनेस से सम्बंधित प्रवास का योग है. पिता और बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है. आय में वृद्धि होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे.



