राशिफल

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. विचारों में गतिशीलता से आज दुविधा का अनुभव होगा. जिससे किसी एक निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे. आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में प्रतियोगिता का रहेगा. आप प्रतियोगिता में सफलता के लिए प्रयास करेंगे. नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और नए कार्य आरंभ भी कर सकेंगे. किसी मीटिंग के लिए कोई यात्रा भी होगी. लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का है.

वृषभ- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. मन की दुविधा के कारण ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी. इसके परिणामस्वरूप हाथ में आए अवसर खो सकते हैं. शर्मीले व्यवहार के कारण आपको कहीं नुकसान उठाना पड़ सकता है. लेखक, कारीगर और कलाकारों को कौशल प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. आपकी बातें दूसरों को प्रभावित करेंगी. आपका काम आसानी से पूरा होगा, हालांकि आज किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए उचित नहीं रहेगा.

मिथुन- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. तन-मन से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. घर में मित्रों, सगे-संबंधियों के आगमन से खुशी होगा. अच्छा भोजन और सुंदर वस्त्र आभूषण मिलने के योग हैं. आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है. मित्रों तथा सगे-संबंधियों से भेंट-उपहार मिलेगा. दांपत्यजीवन में सुख-शांति और निकटता का अनुभव होगा. नेगेटिव विचारों को मन पर हावी नहीं होने दें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

कर्क- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आपको शारीरिक और मानसिक भय का अनुभव होगा. मन में उलझन के कारण निर्णय लेना कठिन होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से उदासी बढ़ेगी. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है. विवाद से दूर रहें. आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहेगी.

सिंह- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आपको व्यापार में लाभ होगा और आय बढ़ेगी. अच्छा भोजन मिलेगा और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की संभावना बनेगी. मित्र आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकेंगे. संतान की तरक्की से खुशी होगी. बुजुर्गों का साथ मिलेगा. अच्छे प्रसंग आयोजित होंगे. महिलाओं को सुख का अनुभव होगा. नई वस्तु की खरीदारी के लिए समय अच्छा है. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. सकारात्मक विचार रहने से कार्य में भी मन लगेगा.

कन्या- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज आप नए काम की योजना को अमल में ला सकेंगे. व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा. अधिकारी आप पर कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे. उच्च पद मिलने की संभावना है. पिता से कोई लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा. बिजनेस के काम से किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. दांपत्यजीवन में मेलजोल रहेगा.

तुला- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. साहित्य में रुचि रखने वाले बौद्धिक लोगों से मुलाकात होगी. नए काम की शुरुआत करेंगे. किसी लंबे सफर पर या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. विदेश में रहने वाले रिश्तेदार या दोस्तों से बातचीत हो सकती है. दोपहर बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. मन भी किसी काम में नहीं लगेगा. संतान के मामले में चिंता रहेगी, हालांकि नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए.

वृश्चिक- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आपको पेट दर्द, दमा, खांसी हो सकती हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अस्वस्थ रहने से बेचैनी रहेगी. आज समय पर आपके काम पूरा होने में विलंब हो सकता है. गुस्से पर आपको नियंत्रण रखना पड़ेगा. कार्यस्थल या सरकार के कड़े नियम आपको कठिनाई में डाल देंगे. खर्च बढ़ सकता है. पानी वाली जगहों से आज दूरी बनाए रखें. प्रेम जीवन की नकारात्मकता को दूर करने के लिए साथी के विचारों को भी महत्व दें.

धनु- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. आप किसी भी बात का विश्लेषण अच्छे से कर सकेंगे. प्रवास, मनोरंजन, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और सुखद चीजों की खरीदारी आपको अधिक आनंदित करेगी. पार्टनरशिप के काम से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी बात की जल्दबाजी आपको नुकसान करवा सकती है.

मकर- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. व्यापार में वृद्धि होगी. आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक होगा. आर्थिक कामकाज अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे. परिवार में सुख-शांति रहेगी. सहयोगी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. विरोधियों परास्त होंगे. कानूनी मामलों में सावधान रहें.

कुंभ- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. स्वास्थ्य तथा संतान की चिंता परेशान करेगी. विचार बदलने से मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. किसी भी काम की नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है. कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा. काम आज आपको बोझ लगेगा और आप ज्यादातर समय आराम करना पसंद करेंगे. यात्रा आज स्थगित ही रखें. विचारों में नकारात्मकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है.

मीन- 31 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी. पारिवारिक सदस्यों संग विवाद हो सकता है. मां की तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहेगी. किसी काम के पूरा ना होने से आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा. आपको नींद नहीं आने से अस्वस्थता का अनुभव होगा. पानी वाली जगहों से आज दूर ही रहें. मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामलों में चिंता बढ़ सकती है.

Related Articles

Back to top button