आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. यदि आप अपना गुस्सा शांत नहीं रखेंगे, तो किसी के साथ मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी. आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे. अस्वस्थता के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकेंगे. आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. नौकरी तथा परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है. आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. नकारात्मक विचार रखने से खुद का नुकसान कर लेंगे.
वृषभ- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. तबीयत खराब होने से काम जल्दी पूरे नहीं होंगे. मन में निराशा का अनुभव होगा. काम के बोझ से मानसिक तनाव हो सकता है. यात्रा में अवरोध आ सकता है. नए काम शुरू करने के लिए उचित समय नहीं है. खान-पान का ध्यान रखें. शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं. प्रेम जीवन में संतुष्टि का अभाव रहेगा. हालांकि शाम के बाद स्थिति में परिवर्तन आएगा.
मिथुन- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज दिन की शुरुआत आराम, प्रसन्नता और स्फूर्ति के साथ करेंगे. मेहमानों और मित्रों के साथ पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे. नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है. मन में आनंद छाया रहेगा. नए लोगों के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे. व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी.
कर्क- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी. परिजनों संग सुख और शांति से दिन व्यतीत करेंगे. नौकरी करने वालों को लाभ होगा. विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. काम में यश मिलेगा. महिला मित्रों के साथ मुलाकात आनंददायी होगी. अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को सीनियर्स का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
सिंह- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज स्वस्थ रहेंगे. आपकी रचनात्मकता नया स्वरूप लेगी. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी. संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है. किसी पुण्यकाम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी. लाभ का समय बना है.
कन्या- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज समय अनुकूल नहीं है. कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, इससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. किसी भी दस्तावेज पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें. धन खर्च होगा. प्रेम जीवन में सफलता के लिए आपको अपने साथी की भावना का भी सम्मान करना होगा.
तुला- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. भाग्यवृद्धि और धन लाभ की संभावनाएं हैं. पारिवारिक या व्यावसायिक काम के लिए बाहर जाना पड़ेगा. धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. भाई-बहनों के साथ के संबंध मैत्रीपूर्ण रहेंगे. आज आप तन और मन से भी स्वस्थता का अनुभव करेंगे. अपना निर्धारित काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक बना रहेगा.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. परिवार में विवाद का वातावरण न हो, इसके लिए वाणी पर संयम रखें. आपके व्यवहार से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है. व्यवहार भी संयमित रखें. वैचारिक नकारात्मकता से दूर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मन ग्लानि से भरा रहेगा. छात्रों को विद्याप्राप्ति में अवरोध उत्पन्न हो सकता है. प्रेम जीवन में अपने प्रिय के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है. कार्यस्थल पर आज आपका मन नहीं लगेगा.
धनु- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आपके तन-मन की स्वस्थता बनी रहेगी. आप किसी पुरानी चिंता से मुक्त रहेंगे. आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. व्यापार बढ़ाने के लिए कोई सफल आयोजन कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोग भी अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे. धार्मिक स्थान की यात्रा होगी. आपको स्नेहीजन और मित्रों से मिलकर आनंद का अनुभव होगा. पारिवारिक संबंध गहरे रहेंगे. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे.
मकर- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहना होगा. आज व्यावसायिक कामों में किसी का हस्तक्षेप बढ़ेगा. खर्च सामान्य से अधिक रहेगा. धार्मिक और सामाजिक काम में व्यस्तता रहेगी और खर्च भी हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी. पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है. अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी. मानसिक चिंता का अनुभव होगा. दुर्घटना होने का भय है, इसलिए गाड़ी संभलकर चलाएं.
कुंभ- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज हर काम में आपको लाभ मिलने के योग रहेंगे. नए काम की शुरुआत आज ना करें. व्यवसाय में विशेष लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है. संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा. आय बढ़ेगी. प्रवास का आयोजन होगा. ऑफिल में अधूरा काम पूरा कर पाएंगे. आज आप निवेश संबंधी कोई बड़ी योजना बना सकते हैं.
मीन- चंद्रमा आज 14 नवंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. कार्यसफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा. उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी. पिता से लाभ होगा. परिवार में वातावरण आनंददायी बना रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है. स्वादिष्ट भोजन से आपको प्रसन्नता मिलेगी.
