राशिफल

आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. अपने उग्र स्वभाव और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें. परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिलने से चिंता होगी. स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा. यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है. संतान को लेकर चिंता रहेगी. बिना विचारे काम करने से हानि होगी. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आज विशेष सफलता का दिन नहीं है.

वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी. आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. पितृपक्ष से लाभ होगा. विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे. सरकारी काम में सफलता या लाभ मिलेगा. संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे. कलाकार एवं खिलाड़ी टैलेंट साबित करेंगे. संपत्ति संबंधी कोई काम आज न करें. निवेश को लेकर भी कोई बड़ी योजना नहीं बनाएं. परिजनों के साथ बातचीत में व्यवहार संयमित रखें.

मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे. तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझनपूर्ण स्थिति में रखेंगे. नए काम का आरंभ कर सकेंगे. मित्रों सगे-संबंधियों और पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ होने का योग है. नौकरीपेशा लोगों का काम आसानी से पूरा हो सकेगा. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय लाभदायक है.

कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज मन में थोड़ी हताशा रह सकती है. परिवार में सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है. इगो से किसी की भावनाओं को चोट पहुंचेगी. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. धन खर्च होगा. असंतोष की भावना से मन चिंतित रहेगा. किसी तरह का गलत काम न करें. कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर खानेपीने में लापरवाही न करें.

सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर काम में आगे बढ़ेंगे. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ इगो का टकराव होने की संभावना है. पिता या बुजुर्गों से लाभ प्राप्त होगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको चिंता में डाल देगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव होगा. सरकारी कामकाज शीघ्रता से पूरे होंगे. कार्यस्थल पर आप लाभ में रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है. पढ़ाई में मन लगाने में शुरुआत में दिक्कत होगी.

कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंता में वृद्धि होगी. आंख में दर्द की शिकायत होगी. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा. उग्रवाणी और अहम के टकराव से किसी के साथ झगड़े या विवाद की स्थिति बन सकती है. आकस्मिक धन खर्च होगा. नौकरी करने वालों को अपने अधीनस्थ लोगों से संभलकर चलने की सलाह दी जाती है. आज केवल अपने काम से काम रखें. कोर्ट-कचहरी के कामों को आज टाल देना हितकर है.

तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे. मित्रों से मुलाकात, रमणीय स्थानों पर घूमने का आयोजन होगा. गृहस्थ जीवन में सुख और शांति का अनुभव होगा. मित्रों से मुलाकात होगी. आय में वृद्धि होगी. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. अविवाहितों का रिश्ता पक्का होने की संभावना बनी रहेगी. प्रेम जीवन में नई और सकारात्मक शुरुआत होगी.

वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आपके सभी काम निर्विघ्न पूरे होंगे. गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी. अधिकारियों और बड़ों से लाभ होगा. धन लाभ होगा. व्यापारियों को उधार दिया पैसा मिलेगा. संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा. शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा. मित्रों और स्नेहीजनों से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है, हालांकि दोपहर बाद मन किसी बात की चिंता में रह सकता है.

धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. किसी भी नए काम की शुरुआत आज ना करें. किसी बात को लेकर मन में ग्लानि का भाव रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. परिजनों के साथ वाद-विवाद ना करें. दोपहर बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार की संभावना है. परिवार की कठिनाइयां भी कम होंगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे.

मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. नकारात्मक विचार हावी ना होने दें. क्रोध को काबू रखें. भागीदारों के साथ संबंध खराब होगा. अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है. इस पर बहुत पैसा भी खर्च करना पड़ सकता है. किसी भी तरह के नए संबंध स्थापित करना हितकर नहीं है. खान-पान पर विशेष ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब होगा. प्रशासनिक कार्यों में आपकी निपुणता दिखाई देगी. आकस्मिक धन लाभ भी होगा.

कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. स्वभाव में बिंदासपन आपको मन से तरोताजा रखेगा. नए लोगों के साथ परिचय या रोमांस की संभावना बढ़ सकती है. दोस्तों संग कहीं जाने का कार्यक्रम बनेगा. सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वादिष्ट भोजन, वस्त्र और वाहन- सुख मिलेगा. भागीदारी से लाभ होने का योग है.

मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. घर में शांति और आनंद के वातावरण का सकारात्मक प्रभाव रहेगा. आपको अपने उग्र स्वभाव और वाणी पर अंकुश रखना होगा. आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. आज आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत सकते हैं, हालांकि ज्यादा उत्साह में आप अपना काम न बिगाड़ लें, इसका ध्यान रखें. निवेश संबंधी योजना भी बना सकेंगे.

Related Articles

Back to top button