आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आर्थिक मामलों और लेन-देन पर सतर्क रहने की जरूरत है. विवाद से बचें अन्यथा परिवार में झगड़ा बढ़ सकता है. खाने-पीने में सावधानी रखें. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आज अनावश्यक मामलों पर खर्च हो सकता है. घर तथा कार्यक्षेत्र में लाभदायक वातावरण होगा. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.
वृषभ- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे.आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में रहेगी. आज का दिन लाभकारी होगा. आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग करेंगे. आर्थिक योजना बना सकेंगे. धन लाभ की संभावना है. परिवार संग आपका समय आनंद में गुजरेगा. आज कपड़े व गहने खरीद सकते हैं. कार्यस्थल पर मनपसंद काम मिलेगा.
मिथुन- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में रहेगी. आज अस्वस्थता और बेचैनी रहेगी. आपको वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतने की जरूरत है. आंखों में दर्द होने की भी संभावना है. परिजनों या सगे-संबंधियों से मतभेद हो सकता है. बातचीत या व्यवहार के चलते गलतफहमी हो सकती है. दुर्घटना से बचें. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से चिंता बढ़ेगी. व्यर्थ के कार्यों में एनर्जी खर्च होगी. किसी के साथ संघर्ष न हो, इसका ध्यान रखें. आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी.
कर्क- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे.आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में रहेगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों संग दिन आनंद और रोमांच से भरपूर रहेगा. आय में वृद्धि होगी. बिजनेस में लाभदायक लेन-देन कर सकेंगे. बेटे और पत्नी से भी लाभ होगा. यात्रा के योग हैं. विवाहोत्सुक व्यक्ति का रिश्ता पक्का होने की संभावना बनेगी. स्वादिष्ट भोजन और सांसारिक सुख का आनंद मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, हालांकि दोपहर बाद मन विचलित हो सकता है.
सिंह- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे.आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में रहेगी. दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. उच्चाधिकारियों को अपने काम से प्रभावित करेंगे. पिता से लाभ होगा. संपत्ति तथा वाहन संबंधी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख मिलेगा. जीवनसाथी से प्रेम संबंध और मजबूत होगा.
कन्या- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में रहेगी. आजका दिन शुभ है. धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए समय अनुकूल है. मित्रों एवं सम्बंधियों से मुलाकात आनंदप्रद रहेगी. मित्रों से लाभ होगा. विदेश से जुड़े व्यापार के लिए परिस्थितियां बनेंगी. स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा. भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ भी पुराने मतभेद दूर होंगे.
तुला- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में रहेगी. आज किसी भी नए काम का आरंभ ना करें. बातचीत करते समय सावधानी बरतें. गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें. राग-द्वेष से दूर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. रहस्यमय विषयों की तरफ आकर्षित होंगे. आध्यात्मिक सिद्धि और ईश्वर भक्ति के लिए समय उत्तम है. गहरे चिंतन-मनन से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में रहेगी. आज आपको कुछ खास करने का मन करेगा. अपने लिए समय निकालने की इच्छा होगी. मित्रों संग बाहर घूमने या भोजन करने का कार्यक्रम बनेगा. मौज-मस्ती, मनोरंजन, उत्तम भोजन और नए वस्त्र से मन खुश रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाहन सुख मिलेगा. किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्यजीवन में निकटता आएगी.
धनु- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में रहेगी. आज का दिन शुभ रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों संग आनंद में समय गुजरेगा. विरोधियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कार्यालय में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. अधूरे काम पूरे होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है. जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई मतभेद दूर होगा.
मकर- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में रहेगी. आज आपका मन चिंता और दुविधा में रहेगा. किसी भी विषय में आप ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे. आज महत्वपूर्ण निर्णय न लें. भाग्य का साथ नहीं मिलने से हताशा होगी. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. ऑफिस में उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. गलत जगह धन खर्च हो सकता है. संतान के साथ मतभेद होगा.
कुंभ- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में रहेगी. भय और सुस्ती से निराशा होगी. कार्यस्थल पर आपकी गति धीमी होगी. व्यापार में लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ेगी. परिवार में संघर्ष और मतभेद हो सकता है. समय पर भोजन न मिलने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा. नींद नहीं ले पाएंगे. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सार्वजनिक रूप से सम्मान को हानि न पहुंचे इसका ध्यान रखें.
मीन- चंद्रमा आज 25 नवंबर, 2026 बुधवार को राशि बदलकर वृषभ राशि में होंगे. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में रहेगी. आज नए काम की शुरुआत करेंगे. भाइयों संग आनंद के पल गुजारेंगे. मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सही निर्णय ले सकेंगे. विरोधियों पर आपकी जीत होगी. किसी के साथ प्रेम संबंध में बंधने की संभावना है. किस्मत के सितारे बुलंद हैं. स्वजनों से मुलाकात होगी. मान सम्मान मिलेगा. समय पर टारगेट पूरा कर पाएंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है.
