आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे. गहन चिंतनशक्ति हर परेशानी में आपकी सहायता करेगी. रहस्यमयी चीजों के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा. आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है. वाणी पर संयम बरतने से परेशानियों से बच सकेंगे. गुप्त शत्रुओं से संभलकर चलें. आज नए काम का आरंभ न करें. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके काम समय पर पूरे होंगे.
वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज का दिन शुभ फलदायी है. आज आप स्वस्थ रहेंगे. मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा. परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय गुजरेगा. सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे. विदेश या कहीं दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. वैवाहिक सुख मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ होगा. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी.
मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा. शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा. आप के अधूरे काम पूरे होने से आनंद में वृद्धि होगी. व्यापारिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. आर्थिक रूप से लाभ की संभावना रहेगी. दोपहर बाद आपका ध्यान मनोरंजन पर रहेगा. मित्रों एवं स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का अवसर आपको प्राप्त होगा. मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. आपके लिए समय लाभ का है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा.
कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है. मानसिक अशांति और चिंता रहेगी. किसी बात पर चिड़चिड़ाहट रहेगी. पेट दर्द से आप परेशान रहेंगे. आकस्मिक धन खर्च होगा. दोस्त आपके दिल को चोट पहुंचा सकता है. आज यात्रा की कोई भी योजना आज टाल दें.
सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज का दिन आनंद से गुजरने वाला है. आज आप अधिक कल्पनाशील बने रहेंगे. साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना की प्रेरणा होगी. किसी प्रिय मित्र के साथ हुई मुलाकात शुभ फलदायी होगी. परिणाम स्वरूप दिनभर मन प्रसन्न रहेगा. संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. आज आप परोपकार के काम में लगे रहेंगे.
कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आपको आज प्रतिकूलताओं के लिए तैयार रहना पड़ेगा. स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रह सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. मां के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें. विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं है. वाहन तथा स्थायी संपत्ति से संबंधित कोई तकलीफ आपको हो सकती है. खर्च की भी संभावना है.
तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा. किसी निर्णय पर जाना कठिन हो सकता है. नए काम की शुरुआत ना करें और महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद रहेगा. अपने स्वभाव में कठोरता न रखें. नौकरीपेशा लोग चिंतित रह सकते हैं. व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य जैसा ही बना रहेगा. ज्यादा लाभ की लालच न करें.
वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है. अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें. वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख और शांति रख पाएंगे. विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर करने का प्रयास करें. धार्मिक काम पर खर्च हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है. कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद आपको नुकसान पहुंचा सकता है.
धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज का दिन थोड़ा कष्टदायक लग रहा है. परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं. आपका व्यवहार उग्र होगा और आप क्रोधित रहेंगे. किसी के साथ जोरदार बहस भी हो सकती है. स्वास्थ्य खराब होगा. आपको व्यवहार और वाणी पर अंकुश रखना होगा. दुर्घटना से बचाव करें, अधिक पैसे खर्च होंगे. कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधान रहें. विद्यार्थियों को आज अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. दोपहर बाद किसी बात को लेकर मन उदास रह सकता है.
मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज सावधानी बरतें. कम सफलता मिलने से निराशा होगी. परिवार में किसी से विवाद होगा. आसपास का वातावरण भी अशांत रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है. दुर्घटना होने का भय बना रहेगा. व्यावसायिक कामों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा. कोर्ट-कचहरी के काम में संभलकर कदम उठाएं. धार्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. धार्मिक कामों के पीछे धन खर्च भी होगा.
कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आप नए काम हाथ में लेंगे. भाग्य आपके साथ रहेगा. नौकरी और व्यापार में आय के नए सोर्स खड़े होंगे. आपको अपने मित्रों से लाभ हो सकेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे. परिजनों से संतोष और खुशी प्राप्त कर सकेंगे. यात्रा या वैवाहिक प्रसंग में जाने की संभावना है. आपको शारीरिक और मानसिक खुशी मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.
मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है. काम की सफलता और उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना करेंगे. व्यापारियों की भी आय में वृद्धि होगी. आज निवेश को लेकर कोई योजना बना सकेंगे. किसी से उधार वापस मिल सकेगा. बकाया राशि का भुगतान होगा. पिता एवं बुजुर्गों से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. उन्नति के संयोग बनेंगे. सरकारी कामों में लाभ होगा.
