राशिफल

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभल रहें. किसी को धन देते समय सावधान रहें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में बदले, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या परिजनों का मन दुःखी हो सकता है. तबीयत खराब हो सकती है. खान-पान का ध्यान रखें. आज का दिन मध्यम रहेगा.

वृषभ- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज का दिन शुभदायक होगा. रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी. मन दुविधा से मुक्त होगा. आप हिम्मत से काम करेंगे और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह करेंगे. आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे. मौज-शौक और मनोरंजन में धन खर्च होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज का दिन कष्टदायी है, लिहाजा सावधान रहें. कार्यस्थल पर किसी से विवाद ना करें, वरना नुकसान हो सकता है. परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है. उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है. आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें. भाषा एवं व्यवहार में कठोरता नहीं रखें. आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें. आगे समय अच्छा आ रहा है, उसकी प्रतीक्षा करें.

कर्क- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है. व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के नए सोर्स बढ़ने से आनंदित रहेंगे. मित्र, पत्नी या पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. मांगलिक काम होंगे. यात्रा के योग हैं. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. प्रेम जीवन के लिए अनुकूल दिन है. उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे.

सिंह- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. काम में विलंब होगा. घर और ऑफिस में उत्तरदायित्व बढ़ेगा. आज काम बोझ लगेगा. जीवन अधिक गंभीर होता हुआ प्रतीत होगा. व्यापार के लिए जुड़े नए सम्बंधों में अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. पिता के साथ मतभेद हो सकता है. अच्छे अवसर के आयोजन के लिए समय अनुकूल नहीं है. आज मन को सकारात्मक विचारों से खुश रखने की कोशिश करें.

कन्या- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज शारीरिक सुस्ती और मानसिक थकान होगी. संतान से अनबन हो सकती है. ऑफिस में उच्चाधिकारी से भी विवाद हो सकता है. कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. धार्मिक प्रवृत्तियों में धन खर्च होगा. दोस्तों से लाभ मिलने की संभावना है. जीवनसाथी से भी पुराना मतभेद उभर सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें. पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करें.

तुला- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज अचानक आर्थिक लाभ की संभावना है. धार्मिक काम में पैसा खर्च होगा. आध्यात्मिक सफलता के लिए समय उत्तम है, हालांकि आपको अभी नए काम शुरू नहीं करना चाहिए. आज पेंडिंग कामों को पूरा करने में ध्यान लगाएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विरोधी तकलीफ बढ़ा सकते हैं. प्रेम जीवन में नकारात्मकता रह सकती है. कार्यस्थल पर टारगेट पूरा करने में आपको अतिरिक्त समय लग सकता है.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपके दैनिक काम में परिवर्तन हो सकता है. आज पूरी तरह से मनोरंजन और मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे. मित्रों और परिजनों का साथ मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आज नए वस्त्र और वाहन भी खरीद सकेंगे. भागीदारी में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. प्रियजनों से मिलना होगा और आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है.

धनु- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है. परिवार में सुख-शांति और आनंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से खुशी होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. ननिहाल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा. शत्रुओं और विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. संयमित वाणी से अनर्थ होने से बचेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

मकर- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे. लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी अस्वस्थता का अनुभव होगा. परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और उदासी रहेगी. कार्यस्थल पर भी काम करने की गति में कमी आएगी. उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है. संतान को लेकर चिंता होगी.

कुंभ- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेग.मानसिक रूप से किसी चिंता का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए आप प्रयास करते नजर आएंगे. धन कमाने की नई योजना बन सकती है. महिलाएं आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन खरीदने में पैसा खर्च करेंगी. माता से लाभ होने की संभावना है. जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना आवश्यक है. विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी. स्वभाव में जिद्दीपन ना रखें. बाहर खाने-पीने में लापरवाही ना करें.

मीन- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. अति आवश्यक काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है. कार्यस्थल पर पिछले कई दिनों से अधूरा पड़ा काम आज पूरा हो सकता है. आपकी रचनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी. वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण काम सफल होंगे. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन प्रसन्न रहेगा. स्वजनों से निकटता बढ़ेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी. परिजनों का साथ मिलने से मन में खुशी रहेगी.

Related Articles

Back to top button