आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
Mesh l मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों में नई जिम्मेदारियां भी सामने आ सकती हैं। इसे अवसर मानकर अपनी योजना स्पष्ट रखें। कार्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें ताकि काम सहज गति से आगे बढ़े। छात्र जीवन में पढ़ाई के समय बीच-बीच में छोटे ब्रेक बेहतर ऊर्जा देंगे। दिन में प्राथमिकताओं की सूची बनाकर चलें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं
Vrishabh l वृषभ राशि
आज आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत से सभी चुनौतियां आसानी से पार कर लेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। घर के छोटे-मोटे कार्यों में समय व्यतीत होगा।आज अधिक तला-भुना खाने से बचें।वित्तीय मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Mithun l मिथुन राशि
यह दिन मानसिक शांति का अनुभव कराएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। रियल इस्टेट या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में किसी समारोह की योजना बन सकती है। आज मौसमी बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम की आशंका है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरे रंग की कोई वस्तु दान करें।
Kark l कर्क राशि
यह दिन आपके संचार कला को प्रदर्शित करने का है। आपकी बातचीत का तरीका कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों को प्रभावित करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। परिवार में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।
Singh l सिंह राशि
इस दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज मेहनत का फल मिलेगा और आपकी कार्यशैली निखर कर सामने आएगी। माता-पिता या परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी देखभाल पर ध्यान दें। धन हानि की आशंका होने पर, बड़े खर्चों से बचें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: राम नाम का जप करें।
Kanya l कन्या राशि
आपके लिए यह दिन किस्मत का साथ लेकर आएगा। नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं और पढ़ाई में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने कानूनी विवाद आज सुलझ सकते हैं, जिससे मानसिक बोझ कम होगा। लंबी समय से चली आ रही बीमारियों से राहत मिलेगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
उपाय: चंद्रमा को दूध और चावल अर्पित करें।
Tula l तुला राशि
आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह दिन अनुकूल है। धार्मिक यात्रा लाभकारी साबित होगी।व्यापार में नए साझेदारों से मुलाकात होगी, जो आपकी सफलता के कारण बनेंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज जटिल कार्यों को करने में काफी हिम्मत दिखाएंगे। आपकी एकाग्रता आपका महत्वपूर्ण साहस बनेगी। परंतु अनावश्यक बल का प्रदर्शन करना सही नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंताजनक रह सकता है। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम व्यवहार बनाए रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: संतरा
उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।
Dhanu l धनु राशि
आज सीखने और समझने के अवसर जीवन में खुलेंगे। बड़े लक्ष्यों के साथ व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें। स्वभाव की कोमलता आपके विचारों को ताजगी देगी और ऊर्जा संतुलित करेगी। आज ऑनलाइन माध्यम से किसी खुशखबरी मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
उपाय: ॐ मंत्र का जाप करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि के जातकों में जीवन मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है। आज किसी गरीब की मदद करना के लिए काफी फलदायी होगा। परिवार के साथ कहीं मार्केट में खरीदारी के लिए जा सकते हैं। आज गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी का ध्यान रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
Kumbh l कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों का है। लंबे समय से चली आ रही मेहनत का प्रतिफल आज दिखाई देगा। यदि आप व्यापार की सोच रहे हैं, तो आज कोई शुभ संकेत मिल सकता है। बच्चों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला
उपाय: तुलसी जी की पूजा करें।
Meen l मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक रूप से शुभ है। पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: माता सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करें।