आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (7 April ka mesh rashifal)
आज आपके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो सकता है। पवित्र स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा करने का योग है। यात्रा के दौरान किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। समय का भरपूर फायदा उठाएं। आपके मेहनत की वजह से सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
आज की सलाह: व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 20
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (7 April ka vrishabh rashifal)
खान-पान पर ध्यान दें। नहीं तो इसका असर सेहत पर देखने को मिल सकता है। वित्तीय स्थितियां आपके अनुसार रह सकती हैं। लेकिन आज खर्च भी बढ़ेगा। दोस्तों और प्रियजनों के साथ संबंध आपके मधुर बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद बीतेगा।
आज की सलाह: वित्तीय लाभ बढ़ाने के लिए, किताबें उपहार के रूप में दें।
भाग्यशाली रंग: व्हाइट, लकी नंबर: 22
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (7 April ka mithun rashifal)
ऊंची आवाज में बात करने से बचें, नहीं तो आपके अपने नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। वित्तीय लाभ बढ़ेगा। उधार पैसा आज वापस मिल सकता है। शाम के समय मेहमान आपके घर आ सकते हैं।
आज की सलाह: घर पर गंगाजल का छिड़काव करें, स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 7
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (7 April ka kark rashifal)
आज आप अपने जीवन की खुशी के पल को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें। पैसे बचाकर कार्य करें। दिमाग शांति भरा रहेगा। किसी के साथ भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। आज किस्मत आपके पक्ष में है। उसका भरपूर लाभ उठाएं।
आज की सलाह: पूजा कक्ष या पारिवारिक पूजा स्थल में कुल देवी की पूजा करें। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 45
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (7 April ka singh rashifal)
आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। कोई आपको चुनौती दे सकता है लेकिन आपको उससे बहस नहीं करना है। बल्कि धैर्य के साथ कार्य करना है। दोस्त और प्रियजन आपका साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ खुलकर अपनी बात रखें।
आज की सलाह: सोने से पहले गर्म दूध पिएं। सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 66
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (7 April ka kanya rashifal)
आज किसी खेलकूद गतिविधि में शामिल होंगे। जिसकी वजह से काफी ऊर्जावान रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। उस पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल हंसी-खुशी भरा रहेगा।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लव लाइफ में खुशहाली का माहौल रहेगा। छोटे बच्चों को खाने की चीजें बांटें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 33
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (7 April ka tula rashifal)
आज किसी कार्य को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। जीवन का आनंद लेने के लिए यात्रा पर जाएं। जीवनसाथी आपके रोजमर्रा के कार्यों में भी हांथ बटा सकता है। जिसकी वजह से आपका कार्य आसान होगा। फालतू की कल्पनाओं में समय बर्बाद करने से बचें।
आज की सलाह: बाएं हाथ में शुद्ध चांदी का कड़ा पहनें। प्रेम जीवन में सामंजस्य और सकारात्मकता बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: इंडिगो, लकी नंबर: 35
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (7 April ka vrishchik rashifal)
प्रभावशाली व्यक्तियों का प्रभाव आपके ऊपर हो सकता है। निवेश के अवसर आपको मिल सकते हैं। जो भविष्य में काफी लाभ देंगे। वित्तीय विशेषज्ञों से सलाह लेकर निवेश करने पर काफी फायदा हो सकता है। माता-पिता का ख्याल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस न पहुच सकती है। ख्याल रखें।
आज की सलाह: प्रेम जीवन में सामंजस्य और विकास लाने के लिए भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल, लकी नंबर: 2
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (7 April ka dhanu rashifal)
सेहत अच्छी रखने के लिए आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी से अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात करें। उससे कोई बीच का रास्ता निकलेगा। आज घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले पाएंगे। यात्रा का योग है।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिरता के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 9
मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (7 April ka makar rashifal)
आज आपका कोई सबसे प्रिय खुशखबरी दे सकता है। इस दौरान आप अपनी भावनाओं को काबू में रखें। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। अपनी कमियों पर विचार कर उसमें सुधार करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: बेहतर वित्तीय स्थिरता के लिए, नहाने से पहले शरीर पर नारियल का तेल लगाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 32
कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (7 April ka kumbh rashifal)
आज आप स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ही सावधानी बरतेंगे। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अनावश्यक खरीदारी से बचें। प्रेमी के साथ समय बिताएं। उसे शॉपिंग ट्रिप पर ले जाएं। नकारात्मकता से दूरी बनाएं। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
आज की सलाह: पहनने वाले कपड़े में लाल रंग शामिल करें। प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24
मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (7 April ka meen rashifal)
मीन राशि वालों को आज तनाव से राहत मिल सकती है। छोटे-मोटे व्यवसायियों को निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय सलाह सभी से लेना उचित नहीं है। जीवनसाथी का मूड आपके प्रति बदल सकता है। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करें। गलतफहमी दूर होगी।
आज की सलाह: प्रेम जीवन में खुशहाली के लिए अपनी इच्छा से चीजें दान करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 55