आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (14 April ka mesh rashifal)
आज आपका स्वभाव सबको पसंद आ सकता है। किसी से आपको उपहार मिलने की संभावना है। वित्तीय लाभ के लिए नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी को अकेला न छोड़ें। नहीं तो दोनों के बीच तनाव पैदा हो सकता है।
आज की सलाह: जीवनसाथी के बीच सद्भाव और खुशी को बढ़ावा देने के लिए केसर का तिलक लगाएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 44
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (14 April ka vrishabh rashifal)
भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। नहीं तो कोई आपका फायदा उठा सकता है। शत्रु परेशान कर सकते हैं। उनसे दूरी बनाने की जरूरत है। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। पारवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए भगवान भैरव नाथ की पूजा-अर्चना करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 80
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (14 April ka mithun rashifal)
आज आप किसी बड़े आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। कमाई के कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन पर कुछ दबाव पड़ सकता है।
आज की सलाह: घर में सफेद चंदन की जड़ को कपड़े में लपेटकर रखें। रिश्ते में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (14 April ka kark rashifal)
जीवनसाथी से जुड़े मामलों में दखलंदाजी करने से बचें। प्रेमी आपको बहुत खुशी और गर्मजोशी देगा। प्यार का आनंद लें। भावनाओं पर कंट्रोल रखें। परिवार में बेवजह बहस हो सकती है। इससे बचें। सबकी बातों को सुनकर ही कुछ कहें।
आज की सलाह: सोने वाले बेड पर सफेद चादर बिछाकर ही सोएं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 4
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (14 April ka singh rashifal)
भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। अपनी ऊर्जा का सही जगह पर इस्तेमाल करें। अतिरिक्त आय अर्जित करने के नए तरीके आपके सामने आएंगे। नए विचारों को तलाशने में संकोच बिल्कुल न करें। मौज-मस्ती के लिए समय निकालें।
आज की सलाह: काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहनें। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल, लकी नंबर: 16
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (14 April ka kanya rashifal)
आज आपके पास समय पर्याप्त होगा। फायदा उठाएं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपने कार्यों की वजह से आप परिवार को गौरवान्वित कर सकते हैं।
आज की सलाह: गायों को हरा चारा खिलाएं। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 25
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (14 April ka tula rashifal)
आज नशे के सेवन से दूरी बनाकर रहें। नहीं तो शारीरिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। बच्चों के साथ समय बिताएं। रोमांटिक विचारों से प्रेमी का आपके प्रति लगाव बढ़ेगा।
आज की सलाह: सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: हल्का नारंगी, लकी नंबर: 3
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (14 April ka vrishchik rashifal)
आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। किसी को हल्के में न लें। अपने ऊपर कार्य करें दिन काफी अच्छा गुजरेगा। वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की कमियां निकालने की आदत से बचें। दिन आज का यादगार रोमांटिक अनुभव के साथ बीत सकता है।
आज की सलाह: चावल, चीनी या दूध जैसी सामग्री दान करें। परिवार में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 1
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (14 April ka dhanu rashifal)
आज आप खुले दिमाग से फैसला ले सकते हैं। नए अवसरों की तलाश में बात कर सकते हैं। नए रिश्तेदारों के साथ अपनत्व बढ़ेगा। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों का दिन खुशनुमा बीतेगा। आज कोई बड़ी प्लानिंग भी की जा सकती है।
आज की सलाह: छोटे बच्चों को शिक्षा संबंधी चीजें दान में दें, पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और खुशहाली बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3
मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (14 April ka makar rashifal)
आज आपको कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। घर पर किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतरीन रह सकता है। रुका हुआ पैसा कहीं से आने की संभावना है। बहस करने से बचें।
आज की सलाह: लाल रंग का कपड़ा पहने सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल, लकी नंबर: 88
कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (14 April ka kumbh rashifal)
आज अपने मन को कंट्रोल रखें। वित्तीय सुधार की संभावना है। खुद के ऊपर कार्य करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्यार बढ़ेगा। खुद को तरोताजा करने के लिए योग बढ़िया तरीका हो सकता है। प्रेमी के साथ सहमति जताना पड़ सकता है। उसकी बात को सुनें।
आज की सलाह: भगवान शिव पर पंचामृत का अभिषेक करें। सेहत में सुधार आएगा
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2
मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (14 April ka meen rashifal)
आज काम के बीच में आराम की जरूरत है। देर रात तक जागने से बचें। परिवार के सदस्य किसी बात को लेकर असहमति जता सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। दिन आपका खुशी और सकारात्मकता से भरा रहेगा। यात्रा करने से बचें। जरूरतमंद की मदद जरूर करें।
आज की सलाह: गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पी, लकी नंबर: 56