राशिफल

आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 12 May 2025)

अगर आप काफी समय से काम करके थक चुके हैं तो आराम के लिए समय निकालें। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के समय बिताने से आपको काफी खुशी मिलेगी। प्रमी के साथ दिल से जुड़ाव होगा।

भाग्यशाली रंग: सोना, लकी नंबर: 25

आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 12 May 2025)

आज आप अपने विवेक के साथ कार्य करेंगे। जिसमें काफी लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होने की संभावना है। दूसरों के बारे में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। रोमांटिक संबंध बनने की प्रबल संभावना है लेकिन धैर्य के साथ करें।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 22

आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 12 May 2025)

आज आपका मन काफी चंचल हो सकता है। दिखावापन से बचें। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपको परेशान कर सकती हैं। समझदारी के साथ कोई भी फैसला लें। अपने किए गए कार्यों पर आपको गर्व महसूस होगा। निरंतर कार्य करते रहें। लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 40

आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 12 May 2025)

आपका व्यवहार की आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अप्रत्याशित खर्चों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। घर में गर्मजोशी के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। धैर्य और समझदारी भरा फैंसला लें। जीवनसाथी के साथ आपका दिन अच्छा गुजर सकता है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 60

आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 12 May 2025)

आज आपका कोई बहुत बड़ा सपना सच होने की संभावना है। जिसकी वजह से आप काफी खुश रहेंगे। इस दौरान कोई भी फैसला लेने से बचें। काफी आकर्षक दिखेंगे। सबका ध्यान आपकी तरफ रहेगा। आज अपनी भावनाओं को खुलकर कहने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 15

आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 12 May 2025)

आज कोई खेलकूद या शारीरिक गतिविधि में आपको भाग लेना है। इससे आपके शरीर में अलग ही ऊर्जा रहेगी। परिवार के किसी सदस्य का बीमारी के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन को मजबूती मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 1

आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 12 May 2025)

रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आपका तनाव काफी कम होगा। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। निवेश में अच्छे रिटर्न मिलने शुरू होंगे। कोई आपके धैर्य की परीक्षा लेने का प्रयास कर सकता है। रिश्तों में गर्मजोशी और रोमांटिक विचार आएंगे।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 43

आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 12 May 2025)

आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षआ काफी मजबूत होगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो यात्रा सुखद होगी। खुले विचारों के साथ फैसला लेने की जरूरत है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपको कोई परेशान कर सकता है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 50

आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 12 May 2025)

आज आपका दिन काफी सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतेगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। आपका तनाव भी काफी कम होगा। प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट में निवेश का प्लान बना सकते हैं। दूसरों की राय लेने से बचें। शत्रु हावी हो सकते हैं, उनसे बचें।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 25

आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 12 May 2025)

आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। अगर आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं, तो उसमें भी आज बड़े लाभ की संभावना है। करीबी आपका धोखा दे सकता है, उससे बचें। गुस्से पर काबू रखें। लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 20

आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 12 May 2025)

आज कहीं से अत्यधिक धन का आगमन हो सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। मेहमानों का घर पर आगमन हो सकता है। उनका स्वागत-सत्कार करें। वैवाहिक जीवन मौज-मस्ती, खुशी और स्नेह से भरा रहेगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 15

आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 12 May 2025)

अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखकर कार्य करें, लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। पड़ोसी के साथ मतभेद की संभावना है। प्रेमी के साथ रिश्ते अच्छे रखें, उसे खरीदारी कराएं, दिन काफी खुशनुमा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 25

Related Articles

Back to top button