राशिफल

आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन संयम और आत्मविश्लेषण का है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें। घर में किसी बुजुर्ग की सलाह फायदेमंद रहेगी।वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज क्या न करें: बिना सोचे किसी से वाद-विवाद न करें

मंत्र: ऊँ सोम सोमाय नमः

शुभ रंग: सफेद

वृष राशि (Taurus)

सोमवार को आप भावनात्मक रूप से थोड़ा अधिक संवेदनशील रह सकते हैं। धन लाभ संभव है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

आज क्या न करें: बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें

मंत्र: श्री सूक्त का पाठ करें

शुभ रंग: क्रीम

मिथुन राशि (Gemini)

नए लोगों से जुड़ने और रिश्ते बनाने का दिन है। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और जरूरी कागजातों को लेकर सचेत रहें।

आज क्या न करें: जल्दबाज़ी में कोई वादा न करें

मंत्र: ऊँ चन्द्राय नमः

शुभ रंग: आसमानी नीला

कर्क राशि (Cancer)

चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी है, इसलिए आज मन थोड़ा चंचल रहेगा। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। प्रेम जीवन में समझदारी दिखाएं।

आज क्या न करें: अनावश्यक चिंता न करें

मंत्र: ऊँ नमः शिवाय

शुभ रंग: सिल्वर

सिंह राशि (Leo)

कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप डटकर मुकाबला करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें। पिता या गुरु तुल्य व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा।

आज क्या न करें: किसी से उलझें नहीं

मंत्र: सूर्य को जल अर्पित करें

शुभ रंग: केसरिया

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन अध्ययन, चिंतन और योजना के लिए श्रेष्ठ है। घर की जिम्मेदारियाँ निभानी पड़ सकती हैं। कुछ लोग आपसे गुप्त अपेक्षाएं रख सकते हैं, सतर्क रहें।

आज क्या न करें: बहुत अधिक आलोचना न करें

मंत्र: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

शुभ रंग: हरा

तुला राशि (Libra)

भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। पुराने दोस्तों से संपर्क हो सकता है। कानूनी मामलों में लाभ होगा। व्यापारिक लेनदेन में पारदर्शिता जरूरी है।

आज क्या न करें: किसी पर बिना सोचे विश्वास न करें

मंत्र: ऊँ लक्ष्म्यै नमः

शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

जीवनसाथी या करीबी रिश्तेदार से वैचारिक मतभेद हो सकता है। नौकरी या व्यापार में नई दिशा की ओर बढ़ सकते हैं। मन की बातों को संभलकर व्यक्त करें।

आज क्या न करें: गुस्से में निर्णय न लें

मंत्र: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

शुभ रंग: लाल

धनु राशि (Sagittarius)

कोई महत्वपूर्ण योजना शुरू हो सकती है। दान-पुण्य का भाव प्रबल रहेगा। अध्यात्म में मन लगेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

आज क्या न करें: अपशब्द न कहें

मंत्र: ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय

शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Capricorn)

परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन की स्थिति बेहतर होगी। शनि की कृपा से रुका हुआ कार्य बन सकता है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

आज क्या न करें: आलस्य से दिन न गंवाएं

मंत्र: ऊँ शं शनैश्चराय नमः

शुभ रंग: ग्रे

कुंभ राशि (Aquarius)

आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत में सफलता मिलेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें, खासकर सिर और आंखों की समस्या हो सकती है।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य को अनदेखा न करें

मंत्र: हनुमान चालीसा का पाठ करें

शुभ रंग: नीला

मीन राशि (Pisces)

चंद्रवार को आपकी कल्पनाशक्ति बढ़ेगी। लेखक, कलाकारों और विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। परिवार में किसी से गुप्त सलाह मिल सकती है जो लाभकारी सिद्ध होगी।

आज क्या न करें: स्वयं को कमजोर न समझें

मंत्र: ऊँ नारायणाय नमः

शुभ रंग: बैंगनी

Related Articles

Back to top button