आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा…जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (12 April ka mesh rashifal)
आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार में किसी की बीमारी से आप परेशान हो सकते हैं। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धन का व्यय होगा। दोस्तों या सहकर्मियों के लिहाज से दिन अच्छा है। उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। आप अपने काम को लेकर मेहनती और ईमानदार हैं, फिर भी सफलता पहुंच से दूर है। धैर्य रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का उपाय: हनुमान जी की शरण में जाएं। शाम को पीपल के नीचे तेल का दिया जलाएं और 7 परिक्रमा करें और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। भाग्य मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 9
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (12 April ka vrishabh rashifal)
आज का दिन समृद्धि दायक है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय है। कोई ऐसा प्रोजेक्ट, जिसे लेकर आप दुविधा में थे कि इसे करें या न करें। उसे बिना किसी हिचकिचाहट के कर डालें। सफलता के योग हैं। आज लिया गया फैसला भविष्य में सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रिश्तों में एक नई ताजगी का एहसास होगा।
आज का उपाय: शनि मंदिर में गरीबों को फ़ूड पैकेट बांटें। हनुमान जी को एक नारियल अर्पित करें और गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं। बाधाएं दूर होंगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 24
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (12 April ka mithun rashifal)
आज आप दिमागी तौर पर बहुत सक्रिय रहेंगे। नए-नए विचार आएंगे। कई नई योजनाएं बनाएंगे। जिन्हें आप बहुत आसानी से क्रियान्वित कर लेंगे। आज आप अपने नए विचारों से कंफ्यूज भी हो सकते हैं। इससे स्थितियां बिगड़ सकती हैं। खुद पर विचारों को हावी नहीं होने दें, न ही दूसरों पर थोपें। धरातल पर रहें। करीबियों से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत है। फिजूल खर्ची से बचें। साथी के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन खान पान का ध्यान रखें।
आज का उपाय: हनुमान जी पूजा और शनि का तेल से अभिषेक जरूर करें। शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलकर अभिषेक करें। दिक्कतें कुछ हदतक कम होंगी।
भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 23
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (12 April ka kark rashifal)
आज का दिन बहुत शानदार है। शोहरत और प्रसिद्धि दोनों के मिलने के योग हैं। करियर को लेकर आप कोई बहुत बड़ा फैसल ले सकते हैं, जो भविष्य में फलदायी साबित होगा। धन के नए द्वार खुलेंगे। चूंकि, सफलता के टॉप पर पहुंचने के लिए आपको कुछ सुख-सुविधाओं का त्याग भी करना पड़ सकता है। रास्ता कठिन है, लेकिन मंजिल दूर नहीं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: आज हनुमान जयंती है। शनि पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए बजरंबली की पूजा करें। बजरंग बाण का सात पाठ करें और गरीबों को खाना खिलाएं। शुभता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर:20
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (12 April ka singh rashifal)
आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। घर में मेहमान आ सकते हैं या आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। काफी भागदौड़ रहेगी। नया घर खरीदने के योग हैं। दिनभर ज़ऱूरत से ज्यादा सक्रियता रहेगी, लेकिन इसे आप एन्जॉय भी करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचना चाहता है। सावधान रहें। धन का व्यय होगा। साथी के साथ विनम्रता पेश आएं। आज कड़वी बात बिलकुल भी नहीं बोलें अन्यथा चीजें बिगड़ सकती हैं।
आज का उपाय: सूर्य को अर्द्ध दें। बड़ों का आदर करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि का प्रकोप कम होगा।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर:19
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (12 April ka kanya rashifal)
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। इसका पूरा लाभ उठाएं। लोगों को आपकी कोई सलाह अच्छी नहीं लग सकती। इससे उदास होने की जरूरत नहीं ! आपका मन साफ़ है और इसका फल भी आपको मिलेगा। जो घर-परिवार और समाज को लेकर अच्छा सोचते हैं, उन्हें देर से सही, लेकिन उसका प्रतिफल जरूर मिलता है। सुख के चक्कर में कोई ऐसा काम मत कीजिए, जो आपके लिए मुसीबत बन जाए। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।
आज का उपाय: हनुमान जी को डबल पान का बीड़ा चढ़ाएं। एक लेकर आएं और उसे खुद खाएं। शनि मन्त्रों का जप करें और तेल का दान करें। कठिनाइयों में राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 14
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (12 April ka tula rashifal)
आज वर्कप्लेस पर काम का दबाव रहेगा। वरिष्ठों से अनबन हो सकती है। इसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं और इसका घर पर पड़ सकता है। यह समय एकाग्रचित बनाए रखने का है। आपा नहीं खोएं। निवेश से बचें। जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे को भावनात्मक मजबूती देंगे। भाई-बहनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा निर्णय अभी नहीं लें।
आज का उपाय: अपने गुस्से को नियंत्रित करने और मानसिक शांति पाने के लिए हनुमानजी की पूजा करें और शनि को तेल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर: 24
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (12 April ka vrishchik rashifal)
आज आप कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। छुट्टियों की योजनाओं पर विराम लगाना पड़ सकता है। आपके ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन मिलने के योग हैं। आप एक रसे से निजी लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे थे, उस तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है।
आज का उपाय: गरीबों को खाना खिलाएं और शनि से संबंधित चीजों का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर:27
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (12 April ka dhanu rashifal)
आज का दिन छात्रों के लिए एक बेहतरीन है। शिक्षा के संबंध में कुछ अच्छी ख़बरें मिलने की संभावना है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रेरणास्रोत मान सकते हैं। दिल से अपनी बातें साझा करें, लव डेट की योजना बनाएं। प्रियजनों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। आज आप जो चाहते हैं, उसे पाने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। मूवी देखने का प्लान बन सकता है या फिर किसी मांगलिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिलेगा। आप एंजॉय करने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
आज का उपाय: गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 10
मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (12 April ka makar rashifal)
आज आपके साथ आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। पेशेवर मोर्चे पर कोई बड़ा पद का प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। घर में नया नन्हा मेहमान आ सकता है। स्वास्थ्य और धन की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ और शनि मंत्रों का जप करना भाग्यवर्धक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 26
कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (12 April ka kumbh rashifal)
आज आपकी आंखों में एक अलग चमक होगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक है। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। ये सपनों को साकार करने का समय है। आप बहादुर हैं और कुछ अच्छा करने के लिए तैयार रहेंगे। फिर भी आपके साथ ‘कर्म कर, फल की इच्छा मत कर’ जैसी स्थिति है। पेशेवर और निजी जीवन में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से शनि के दुष्प्रभावों से छुटकारा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 17
मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (12 April ka meen rashifal)
आपके लिए एक अच्छा दिन आने वाला है। समय आपके पक्ष में बदल रहा है और आप अपनी रुचि के क्षेत्रों में जो भी कदम उठाएंगे, चीजें आपके पक्ष में ही होंगी। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और सभी गलतफहमियां दूर होंगी। दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी खास शख्स से मुलाकात लाभप्रद रहेगी।आज क्रोध पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय: शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण है। इसके प्रभावों से बचने के लिए हनुमान जी पूजा करना शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 29