आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा…जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 19 april 2025)
आज की शाम आप बच्चों के साथ बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करने से आपके अंदर काफी ऊर्जा का संचार होगा। एक बढ़िया दिन की आप अनुभूति करेंगे। दोस्त के साथ डिनर की योजना बना सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो प्रेमी के साथ दिन गुजारने का प्रयास करें। आपकी ओर आज कुछ लोग आकर्षित हो सकते हैं।
आज की सलाह: शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 24
आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 19 april 2025)
आज आपका दोस्त किसी बड़ी जगह पर आपको आने के लिए ऑफर कर सकता है। आपके विचारों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आर्थिक लाभ का भरपूर फायदा उठाएं। दान-पुण्य करने से आपके अंदर सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रेमी की बातों पर आप भावुक हो सकते हैं। इससे बचें।
आज की सलाह: शाम के समय पवित्र पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। करियर में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 77
आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 19 april 2025)
अगर आप काफी समय से किसी मुश्किल काम में फंसे थे तो उससे निकल सकते हैं। बेवजह के झगड़ों से बचें। मनोरंजन के लिए शाम के समय आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। लाइफस्टाइल पर बदलाव कर सकते हैं।
आज की सलाह: हनुमान जी को सुबह-सुबह जल चढ़ाएं, आर्थिक समृध्दि आएगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 40
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 19 april 2025)
तनाव कम करने के लिए परिवार की मदद ले सकते हैं। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। परिवार के सदस्यों से विचार-विमर्श कर निर्णय लें। कीमती चीजों को चोरी होने से बचाएं। पारिवारिक मामलों में कोई दखलंदाजी कर सकता है। उससे दूरी बनाकर रहें।
आज की सलाह: बजरंगबली का दर्शन करें। सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 22
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 19 april 2025)
सेहत की चिंता से दूरी बनाएं। आस-पास के लोग आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। बच्चों की शिक्षा पर खर्च बढ़ सकता है। लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सामाजित मेलजोल बढ़ेगा। जीवन में खुशियां आएगी। अपने आपको बेहतरीन बनाने का अच्छा समय है।
आज की सलाह: जरूरतमंद लोगों की मदद करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां और आर्थिक मजबूती मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: फिरोजा, लकी नंबर: 90
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 19 april 2025)
आपकी आज किसी से अचानक मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। धार्मिक स्थल पर आप दिन में ज्यादातर समय बिता सकते हैं। घर पर रिश्तेदारों के आगमन की संभावना है। लोगों की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें। नहीं तो विवाद पैदा हो सकता है।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर में बादाम और पीले चने चढ़ाएं। प्रेम जीवन अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 40
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 19 april 2025)
आज आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। भाई-बहन आपका काफी सहयोग कर सकते हैं। उनसे संबंध अच्छे बनाकर रखें। धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र पर आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने चंचल स्वभाव को काबू पर रखने का प्रयास करें। किसी पुराने प्रेमी से बातचीत हो सकती है।
आज की सलाह: धार्मिक स्थानों पर केले का पेड़ लगाएं। जीवन में समृद्धि आएगी।
भाग्यशाली रंग: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 55
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 19 april 2025)
आज अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखें। खासतौर से खानपान को लेकर। नहीं तो आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सेहत को लेकर बिल्कुल भी अनदेखा न करें। माता-पिता की सेवा के लिए समय जरूर निकालें। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
आज की सलाह: हनुमान चालीसा का पाठ करें। दिव्य ऊर्जा आपकी आत्मा को ऊपर उठा सकती है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 51
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 19 april 2025)
आज आप अपने आप को निखारने का प्रयास करें। काफी लाभ मिलेगा। मान-सम्मान भी मिलेगा। जिस काम को लेकर आप काफी चिंता में थे। वह भी आज संपन्न होने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। काफी धनखर्च भी होने की संभावना है।
आज की सलाह: पशुओं को खाना खिलाएं, उनके प्रति दयालुता का भाव रखें। आपके लिए वित्तीय रास्ते खुलेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 19 april 2025)
आज आपको आराम करने की जरूरत है। लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है लेकिन इससे बचें नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। प्रियजनों के साथ हुए मतभेद दूर होंगे। कोई आपकी मदद करने के लिए आगे आ सकता है।
आज की सलाह: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। पारिवारिक सुख-समृध्दि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 5
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 19 april 2025)
आज आपकी दयालुता को लेकर लोग काफी सराहना कर सकते हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। वित्तीय स्थिति को लेकर आप एक मजबूत स्थिति में रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। उस पर ध्यान दें। वैवाहिक रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
आज की सलाह: पवित्र स्थान पर नारियल चढ़ाएं। सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है।
भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 55
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 19 april 2025)
मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको योग की जरूरत है। भगवान की भजन करें। आराम करने में बिल्कुल भी संकोच न करें। प्रेमी के सामने अपने विचार खुलकर रख सकते हैं।
आज की सलाह: लाइफ पार्टनर को आज कोई बड़ा सा उपहार देने का प्रयास करें। आपके प्रेम जीवन में सुखदायक ऊर्जा ला सकता है।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 85