आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा…जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 26 april 2025)
आज के दिन आपको स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन आपक चोट से बचने का प्रयास जरूर करें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य कर सकते हैं। पैसे बचाने के लिए आप प्रयास करेंगे।
आज की सलाह: प्रतिदिन पूजा-पाठ कर चंदन लगाएं, आर्थिक तरक्की मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 20
आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 26 april 2025)
खाने-पीने की आदतों पर बदलाव करने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। कोई आपसे अपने दिल की बात शेयर कर सकता है। उसका मजाक न उड़ाएं, बल्कि साथ दें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। भावनात्मक जुड़ाव में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
आज की सलाह: 11 बार ओम हं हनुमते नमः का जाप करें। दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 5
आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 26 april 2025)
आज शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन आपके ऊपर उनका कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखें। व्यापारियों के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है।
आज की सलाह: सेहत लाभ के लिए शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 26 april 2025)
खान-पान पर ध्यान दें, सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम के लिए समय निकालें। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। पारिवारिक कार्यों में सहभागित आपकी जरूरी है। जीवनसाथी के लिए समय निकालें।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरतमंदों की मदद करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 3
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 26 april 2025)
अपने लिए आज समय निकालने का प्रयास करें। जिम्मेदारियों से पीछे न भागें बल्कि उसका डटकर सामना करें। सामाजिक कार्यों के लिए समय निकालें। जीवनसाथी के साथ अच्छे व्यवहार से पेश आएं नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।
आज की सलाह: धार्मिक स्थान पर दूध, मिश्री दान करें, परिवार में सौहार्द बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 12
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 26 april 2025)
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। यात्रा पर पैसे खर्च होंगे। सकारात्मक बदलाव आपके दिन में देखने को मिल सकता है। प्रियजनों के लिए समय निकालें, खुशियां मिलेगी। कोई आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है।
आज की सलाह: प्रेम जीवन में सामंजस्य के लिए बजरंगबली को जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 2
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 26 april 2025)
आज के दिन आप आराम करने के लिए समय निकालें। ताकि शारीरिक थकावट से बच सकें। वित्तीय बाधाएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए अपने फैसले सोच-समझकर लें। बच्चों के साथ समय बिताएं। यात्रा का योग बन रहा है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
आज की सलाह: प्रेम जीवन में सामंजस्य के लिए, दाएं हाथ पर कलावा बांधें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 17
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 26 april 2025)
आज अपने किसी खास दोस्त के साथ विचार साझा कर सकते हैं। वह दोस्त आपकी काफी मदद करने के लिए आगे आएगा। कुछ चुनौतियां आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन आपको उनसे डटकर मुकाबला करना है। काफी समय से अगर आप आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं, तो आज कुछ सरप्राइज मिल सकता है।
आज की सलाह: बुजुर्ग महिला को खानपान की सामग्री दान करें, व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 88
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 26 april 2025)
दिन की शुरुआत योग से करने का प्रयास करें। इससे आपका शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होगा। चुनौतीपूर्ण फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं, इसके लिए तैयार रहना होगा। रिश्ते में खुशहाली मिलेगी। शांति भरा दिन बिताने का प्रयास करें।
आज की सलाह: 11 बार “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” का जाप करें। व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 1
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 26 april 2025)
आने वाला दिन आपका काफी अच्छा गुजरेगा। साथ ही वित्तीय अवसर भी मिलने की संभावना है। प्रेमी के साथ आपका प्यार भरा दिन बीतेगा। उसके साथ आप रोमांस कर सकते हैं। जीवनसाथी आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं, इसलिए आप अपने व्यवहार में नरमी बरतें।
आज की सलाह: उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको आज धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ करना है।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 6
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 26 april 2025)
आज पूरा दिन काफी सुखमय बीतेगा। ज्यादातर चीजें आपके हिसाब से ही होंगी। परिवार के सदस्य आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी-छोटी इच्छाओं को नजरअंदाज करने से बचें।
आज की सलाह: रिश्ते में प्यार और सद्भाव बनाए रखने के लिए शाम के समय आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 50
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 26 april 2025)
आज आप अपने अंदर अत्यधिक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से पैसे को लेकर दिन बेहतर रहेगा। लेकिन खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। प्रेमी के साथ पुरानी यादें ताजा होने की संभावना है।
आज की सलाह: नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें, वित्तीय स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 14