आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पढ़ाई और कैरियर से जुड़े लोगों को खास अवसर मिल सकते हैं। नौकरी पैसा जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन निवेश लाभकारी रहेगा लेकिन उधार देने में सतर्कता बरते। गुस्से को काबू में रखें, तभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपका मूड प्रसन्न रहेगा व्यापारी वर्ग को विदेश यात्रा से फायदा हो सकता है। जीवन साथी की सलाह किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आसान बनाएगी। घर में छोटे स्तर पर समारोह का आयोजन हो सकता है। शिक्षा जगत खासकर लॉ और अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। सामाजिक स्तर पर विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प चढ़ाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने या किसी प्रोजेक्ट की न्यू रखने के लिए यह शुभ दिन रहेगा। दोस्तों और जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संचार व मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज शुभ दिन है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए यादगार बन सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज लव लाइफ में पार्टनर के साथ आउटिंग का आनंद ले सकते हैं। खेल या कला से जुड़े लोगों का आज अच्छा प्रदर्शन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चांदी
उपाय: जल में सफेद फूल अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo)
आज आप धैर्य और समझदारी से कठिनाइयों को सुलझा लेंगे। कार्य स्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। इलेक्ट्रॉनिक या टेक्नोलॉजी से संबंधित चीजे खरीदना शुभ रहेगा। आज परिवार के साथ समय आनंद में बीतेगा। निवेश से दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है। आज घर में किसी प्रकार के साज सज्जा के कार्य भी किए जा सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन नई सोच और उत्साह से भरा रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे और पुराने मित्रों से भेंट होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आज आपका बातचीत का कौशल अच्छा रहेगा जो लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी प्रकार के नए कोर्स या प्रशिक्षण प्राप्ति की संभावना है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाकर दीप प्रज्वलित करें।
तुला राशि (Libra)
आज आपके लिए लाभकारी परिस्थितियों बनेगी। व्यापार में मुनाफा होगा और हल्का रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा जिससे कार्य क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन दोनों सुखद रहेंगे। खानपान में लापरवाही ना करें व उचित नींद ले।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी चुनौतियों सामने आएंगे लेकिन धैर्य से आप इसे पार कर सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी करीबी का साथ आज आपको सफलता दिलाएगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: काला
उपाय: मां दुर्गा की चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
सुबह के समय कामकाज में दबाव रह सकता है लेकिन दिन के मध्य में स्थिति सुधर जाएगी। नई योजनाओं पर काम करने से सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए तनावपूर्ण कार्यों से बचें। आज आत्मविश्वास व आकर्षण के बढ़ने का दिन है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।
मकर राशि (Capricorn)
आज मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज ध्यान व मेडिटेशन उचित फल दे सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी टीम का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है जिसे आप पूरी तरह निभाएंगे। आज अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी है
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: भूरा
उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज रचनात्मक कार्यों में आपकी सराहना होगी। नए व्यावसायिक रिश्ते बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी परिवार में माता का सहयोग विशेष रूप से प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन आराम करना न भूले। प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी। मित्रों से मेलजोल बढ़ाना आज लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: नीला
उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग चढ़ाए।
मीन राशि (Pisces)
आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षित रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी और धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रकार की गुप्त योजना पर कार्य कर रहे थे तो वह आज पूरा हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: समुद्री नीला
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।