राशिफल

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहेगा। मंगल की स्थिति आपकी महत्वाकांक्षा को बढ़ाएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेंगी। व्यापारियों के लिए विदेशी संपर्कों से लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। मानसिक तनाव या सिरदर्द की संभावना है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: लाल

उपाय: मंदिर में लाल चंदन अर्पित करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन सकारात्मक रहेगा। शुक्र का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता लाएगा। डिजाइन, कला, या फैशन से जुड़े लोग विशेष रूप से सफल रहेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ होगा, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मौसमी बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम से बचें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: हरा

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं

Mithun l मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को कार्यस्थल पर सावधानी बरतने की जरूरत है। संचार में कुछ गलतफहमियां पैदा कर सकती है। सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ बहस से बचें। व्यापार में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने से पहले पूरी रिसर्च करें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है। पाचन संबंधी समस्याओं से सावधान रहें। हल्का भोजन लें।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

उपाय: हरे मूंग का दान करें।

Kark l कर्क राशि

चंद्रमा का प्रभाव आपके करियर को स्थिरता देगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। रियल ईस्टेट या जल से संबंधित व्यवसाय में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार और प्रेम जीवन में सुखद पल रहेंगे। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पानी अधिक पिएं और तैलीय भोजन से बचें। वित्तीय स्थिति अनुकूल रहेगी। पुराने कर्ज चुकाने का अच्छा समय है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: सफेद

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें

Singh l सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य की कृपा नेतृत्व क्षमता को चमकाएगी। नौकरी में प्रमोशन या बोनस के योग हैं, और व्यापारियों को सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। अपने साथी के साथ रोमांटिक डेट प्लान करें। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, लेकिन क्रोध और तनाव से बचें और नियमित व्यायाम करें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: काला

उपाय: तांबे का दान करना लाभकारी रहेगा।

Kanya l कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता लाएगा। दिन विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ाएगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में स्थिरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। बड़ों के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नीला

उपाय: गणेश जी की पूजा करना शुभ है

Tula l तुला राशि

तुला राशि के लिए आज प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। समाज में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। धन लाभ संभावित है, खासकर यदि आप पहले किए गए निवेशों या अचल संपत्ति से संबंधित लेन-देन में लाभ उठा रहे हैं। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना अहम रहेगा ताकि दोनों क्षेत्र फलदायी बने रहें। वाणी में संयम रखना आपके लिए फायदेमंद होगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: मंदिर के प्रसाद वितरण करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना चाहिए और अपने प्लान्स पर ध्यान दें। भागीदारों का सहयोग निवेश योजनाओं में मिल सकता है। गोपनीय बातों को अनावश्यक रूप से साझा न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट या सीने से जुड़ी सावधानी बरतनी होगी।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: चांदी रंग

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Dhanu l धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए करियर में आगे बढ़ने के संकेत प्रबल हैं। नए मौके मिल सकते हैं जो आपकी तरक्की में मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति समतल रहेगी, पर बजट बनाकर चलना आज भी जरूरी है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में थोड़ी-सी पहल करने की ज़रूरत है, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें और अनावश्यक व्यय टालें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: जमुनी

उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाना शुभ रहेगा।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि के जातक आज लोगों को काफी पसंद आयेंगे। आपका स्वभाव विनम्र रहेगा। आज लोगों की अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें। निवेश करते समय सोच समझ कर विशेषज्ञ की सलाह से करें।विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बना के चले।आज आपकी काबिलियत आसमान छूएगी।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पीला

उपाय: पीली वस्तु दान करना लाभकारी रहेगा।

Kumbh l कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगो का आज दिन काफी शानदार बीतेगा। किसी नए व्यक्ति से नया ज्ञान प्राप्त हो सकता है। कपड़ों के बिजनेस में काफी लाभ के योग है।निर्णय में जल्दबाजी से बचें। आज अचानक की गई यात्रा काफी लाभ के फल देगी।

जीवनसाथी का साथ जरूर मिलेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।

Meen l मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन खुशियों से भर रहेगा। परिवार के साथ खरीददारी के योग बन रहे है। दोस्तो के सहयोग से भविष्य के कार्यों की योजना बन सकती है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज नई शिक्षा मिलेगी। आज आपका अनुभव कार्यों को करने में विशेष योगदान देगा। मन शांत रखें ज्यादा न सोचें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

उपाय: माता रानी को सफेद फूल चढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button