मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---
IF YOUR BUSINESS IS NOT ON THE INTERNET,
THEN YOUR BUSINESS WILL BE OUT OF BUSINESS.
Click Here
Get Your Bussness Online
@ Just ₹9,999
Click Here

आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…

On: April 1, 2025 12:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (1 April ka mesh rashifal)
आज दिन भावनात्मक दृष्टि से नुकूल नहीं है। जो लोग आपके दिल के करीब हैं, उनसे दूरी बन सकती है। काम-धंधे में दबाव रह सकता है। संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आप अपने सौम्य व्यवहार से चीजें ठीक कर सकते हैं। नजरिया सकारात्मक रखें। मेहनत से भागे नहीं और चुनौतियों का डटकर सामना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज की सलाह- आशावादी रहें, इसी में भलाई है। हनुमान जी की पूजा करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, लकी नंबर: 10

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (1 April ka vrishabh rashifal)
आज का दिन आपके लिए आरामदायक है। सितारे छोटे-मोटे बदलावों का इशारा कर रहे हैं। निजी जीवन में धैर्य महत्वपूर्ण है। जल्दबाजी में रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कोई करीबी सलाह दे सकता है, जिससे संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। लाभ हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर कठिन संघर्ष के बाद ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सैर करें और उचित व्यायाम करें। शाम को छोटी ट्रिप पर जा सकते हैं। हर्षोउल्लास का वातावरण रहेगा।
आज की सलाह: बड़ों का सम्मान करें। माता दुर्गा की उपासना करें कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 29

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (1 April ka mithun rashifal)
आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। काम करने की प्रबल इच्छा होगी। जब तक टास्क को पूरा नहीं कर लेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। आज कोई सपना सच हो सकता है। भाग्य का साथ है। किस्मत चमकने का दिन है, जिसमें आपका कठिन परिश्रम शामिल है। घर-परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। धन के मामले में समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज की सलाह: वाहन चलाते समय ध्यान रखें। सुख शांति के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 14

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (1 April ka kark rashifal)
आज लक्ष्यों को पूरा करने का दिन है। वर्कप्लेस में बॉस को आपसे से अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। आपको एक सीख भी लेनी होगी, वो यह कि आप खुद को जमीन से जोड़कर रखें। थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। हर मुश्किल घड़ी में आपके करीबी और प्रियजन हमेशा साथ खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य और धन के मामले में समय अनुकूल है।
आज की सलाह: आपका सौम्य व्यवहार ही आपकी तरक्की के रास्ते खोलेगा। बजरंगबली को लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 11

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (1 April ka singh rashifal)
आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच -समझकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता कदम चूमेगी। कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करें। नुकसान के योग हैं। क्रोध से बचें। ऑफिस में आज काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसा करने को मिल सकता है, जो तरक्की के रास्ते खोल देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। सफलता कदम चूमेगी।
आज की सलाह: सूर्य को अर्द्ध दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। माता रानी की शरण में रहें, भाग्य का साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 28

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (1 April ka kanya rashifal)
आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सफलता मिलने का योग है। अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा। दिन मौज मस्ती में बीतेगा। किसी करीबी से लाभ हो सकता है। घर में मेहमान आएंगे। आने वाले दिनों में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। धन मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ नम्रता से पेश आएं। किसी पर आंख मूंदकर यकीन न करें। दिल से नहीं, दिमाग से निर्णय लें।
आज की सलाह: माता दुर्गा को इलायची और मिश्री का प्रसाद चढ़ाएं। जीवन में अनुकूलता आएगी।
भाग्यशाली रंग: तोता कलर, लकी नंबर: 23

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (1 April ka tula rashifal)
आज आपका स्वभाव खुशमिजाज रहेगा। करीबी लोगो का सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप छुट्टी ले रहे हैं, तो दिन का भरपूर फायदा उठाएं। परिवार के साथ यात्रा करें, समय बिताएं। स्वादिष्ठ भोजन का लुफ्त उठाएं।
आज की सलाह- माता रानी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। अटके कामों में तेजी आएगी। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 15

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (1 April ka vrishchik rashifal)
आज आपके सामने अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम आपके लिए काफी जरूरी है। अतीत में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। नई योजना पर कार्य शुरू कर दें। कोई अच्छी खबर आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।
आज की सलाह- हनुमान चालीसा का पाठ करें। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 27

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (1 April ka dhanu rashifal)
आज का दिन नौकरी- पेशा के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने काम से काम रखिये। आपकी दखलंदाजी आपके लिए मुसीबत बन सकती है। दिनभर शांति का भाव बनाकर चलेंगे, तो नतीजे पक्ष में आएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। लेकिन खान-पान में जोखिम लेने से बचें।
आज की सलाह- केले के पेड़ को जल दें और पानी में काला मिलाकर स्नान करें। स्वास्थ्य में अनुकूलता आएगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 28

मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (1 April ka makar rashifal)
काम के बीच आप अपने लिए आराम के लिए समय निकालें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज की सलाह- शराब और नॉनवेज का गलती से भी सेवन नहीं करें। बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। माता रानी के मंत्रों जप करें, भाग्य का साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 24

कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (1 April ka kumbh rashifal)
आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। भाई-बहन से वित्तीय सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति जल्द सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। विवाह के लिए घरवालों की अनुमति मिल सकती है।
आज की सलाह- शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें और गणेशजी पर दूर्बा चढ़ाएं। अनुकूलता रहेगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर:16

मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (1 April ka meen rashifal)
आज आपकी दिनचर्या में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी सजलता कभी विफलता की स्थिति रहेगी। आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी करीबी का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। शाम तक समय अनुकूल होगा। सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पर अंधविश्वास धोखा दिला सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर है, लेकिन जल्द ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आपकी समझदारी से हर काम अच्छा होगा।
आज की सलाह- योजनाओं को गुप्त रखें। सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। शनि-राहु पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 10

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें