राशिफल

आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (8 April ka mesh rashifal)
आज काम से जल्दबाजी करने से बचें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। शारीरिक थकावट के बीच अपने आराम के लिए समय निकालें। पैसों को लेकर दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सच्चे प्यार की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन चिंता से बचें।
आज की सलाह: कुलदेवता की नियमित पूजा-अर्चना शुरू करें। दिन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 20

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (8 April ka vrishabh rashifal)
आज आपको कोई खास व्यक्ति उपहार दे सकता है। दिन के समय शांति का एहसास होगा। नए वित्तीय सौदे होने की संभावना है। किसी से विरोध झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी का ध्यान रखें। वह आपके प्रति काफी भावनात्मक जुड़ाव रखेगा।
आज की सलाह: बेहतर वित्तीय विकास के लिए, गरीबों को खानपान या कपड़ा दान करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (8 April ka mithun rashifal)
आज आपका मित्र आपको चुनौती दे सकता है। बहसबाजी करने से बचें। तर्कसंगत ठंडे दिमाग से निर्णय लेकर उसे जवाब दें। वित्तीय खर्चे आज बढ़ सकते हैं। खाली समय को बच्चों के साथ बिताने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ रोमांटिक खुशियां मिलेंगी। जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।
आज की सलाह: पेशेवर जीवन में सफलता के लिए, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (8 April ka kark rashifal)
आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला होगा। अपने खुले विचार से आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पैसों का निवेश सही जगह पर करें, इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ स्पेशल सरप्राइज दे सकता है।
आज की सलाह: स्वास्थ्य लाभ के लिए शाम के समय हनुमान मंदिर जाएं। पूजा करें।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 44

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (8 April ka singh rashifal)
आज कोई भी फैसला लेने से पहले माता-पिता से सलाह जरूर लें। आज धन लाभ होने की संभावना है। व्यवहार लोगों के प्रति अच्छा रखें। यात्रा पर जाने का योग है। चुनौतियों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बढ़ेगा।
आज की सलाह: बेहतर स्वास्थ्य के लिए, छोटी बच्चियों को आज मीठा बांटें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 66

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (8 April ka kanya rashifal)
दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पैसा भी काफी खर्च होने की उम्मीद है। लेकिन कहीं से धन आने की संभावना भी है। इसलिए आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों को आज बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन लगाकर पढ़ाई करें।
आज की सलाह: आशीर्वाद के लिए भगवान हनुमान जी की मूर्ति पर लाल सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 55

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (8 April ka tula rashifal)
आज आपको कुछ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसको नजरअंदाज करने से बचें। व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। उस पर ध्यान दें। खाली समय माता-पिता के साथ बिताएं। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिता पाएंगे।
आज की सलाह: घर के आसपास बनी मंदिर में जाकर प्रार्थना करें। शारिरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: इंडिगो, लकी नंबर: 4

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (8 April ka vrishchik rashifal)
आज आपको फैसला लेने में काफी तनाव महसूस होगा। इसलिए ऐसे मौके पर माता पिता की सलाह जरूर लें। परिवार के सदस्य आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। यात्रा का योग है। प्रेमी से अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं।
आज की सलाह: मंदिर में शंख बजाएं, शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 51

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (8 April ka dhanu rashifal)
आज ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है। बॉस आपकी काफी तारीफ करेगा। अगर व्यापार करते हैं तो दिन सामान्य रह सकता है। सामाजिक समारोहों के लिए निमंत्रण आ सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोग आपको अपने फेवर में लाने का प्रयास करेंगे।
आज की सलाह: व्यावसायिक सफलता को बढ़ाने के लिए अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, लकी नंबर: 34

मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (8 April ka makar rashifal)
आज आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। संपर्क की वजह से आपके लिए नए अवसर मिल सकते हैं। समय का सही जगह उपयोग करें। बुद्धिमानी से काम लें। जीवनसाथी से कुछ विशेष ध्यान की अपेक्षा कर सकते हैं। उसे खरीदारी कराएं, प्रेम बढे़गा।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर पर जाकर लाल सिंदूर चढ़ाएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 77

कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (8 April ka kumbh rashifal)
आज आपका दिन काफी व्यस्त रह सकता है। सेहत अच्छी रहने की संभावना है। आर्थिक तौर पर थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दोस्त आपसे अपनी समस्या शेयर कर सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान दें। कुछ चीजों को लेकर निराश हो सकते हैं। लेकिन तनाव से बचें।
आज की सलाह: पक्षियों को दाना खिलाएं। प्रेमी के साथ रोमांटिक रिश्ता मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 52

मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (8 April ka meen rashifal)
अगर आप किसी चीज को लेकर काफी दिनों से तनाव महसूस कर रहे हैं तो आज वह दूर होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति को लेकर अच्छी खबर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में काफी खुशहाली मिलेगी।
आज की सलाह: घर की बनी मिठाइयां मंदिर पर चढ़ाएं, गरीबों में दान करें। खुशियां मिलेंगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 1

Related Articles

Back to top button