आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 15 april 2025)
आज आपका खुशमिजाज मूड खुशखबरी दे सकता है। ऊर्जावान बने रहेंगे। वित्तीय योजनाओं पर विचार-विमर्श हो सकता है। परिवार के लोग आपको लेकर चिंतित दिख सकते हैं। उनसे बैठकर बात करने का प्रयास करें। बेवजह के तनाव और विवादों से बचें।
आज की सलाह: छात्रों और शिक्षकों को किताबें दान दें। आर्थिक तरक्की बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 55
आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 15 april 2025)
आज आपको अपना दृष्टिकोण सही रखना है। अतिरिक्त धन के साधन बनेंगे। काफी लाभ कमा पाएंगे। साफ-सफाई की वजह से आपके जीवन में काफी सकारात्मकता आएगी। अगर नौकरी कर रहे हैं तो बॉस आपसे काफी प्रसन्न होगा। सैलरी बढ़ाने को लेकर भी बात हो सकती है।
आज की सलाह: अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा है, तो जरूरतमंद को रक्तदान करें। करियर में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 23
आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 15 april 2025)
दूसरों की आलोचना करना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए इससे बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैसे खर्च को लेकर चिंता न करें। परिवार के बुज़ुर्ग सदस्य आपको सलाह दे सकते हैं। उनकी बातों को सुनें और अमल करने का प्रयास करें। आज आप किसी की गलतियों को क्षमा करेंगे।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर में लाल चंदन चढ़ाएं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 15
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 15 april 2025)
आज आपके पास पैसे काफी आसानी से आ सकते हैं। नई परियोजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। धैर्य के साथ कोई भी निर्णय लेने की जरूरत है। हालांकि ज्यादातर काम आपके फेवर में हो सकते हैं। परिवार से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यवसायिक लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
आज की सलाह: अस्पतालों या वृध्दा आश्रम में निःशुल्क जल की व्यवस्था करें। शनि के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 15 april 2025)
खानपान पर सावधानी बरतने की जरूरत है। नहीं तो अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ प्यार का दिखावा करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कड़ी मेहनत करें। मन को शांत रखने का कोई उपाय निकालें।
आज की सलाह: घर के पूजा स्थल में चंद्र यंत्र रखें। आय बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 16
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 15 april 2025)
आपकी सेहत आज काफी सकारात्मक रहने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरा दिन बिता सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा रहेगा। दिन आपके फेवर में रह सकता है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सम्मान मिल सकता है।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर चालीसा का पाठ करें। व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: इंडिगो, लकी नंबर: 20
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 15 april 2025)
सफलताएं आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगी। जिसकी वजह से आपका दिन काफी उत्तम गुजर सकता है। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई दोस्त आपको उपहार दे सकता है। वरिष्ठों और सहकर्मियों का मार्गदर्शन मिलेगा। दिनचर्या में बदलाव किया जा सकता है।
आज की सलाह: भगवान शिव को नीबू चढ़ाएं। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का नारंगी, लकी नंबर: 36
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 15 april 2025)
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर देखभाल की जरूरत है। कार्यस्थल में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार का माहौल काफी सुहाना रहेगा। नए अवसर खोजने में कामयाब रहेंगे।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य के लिए बाएं हाथ में तांबे की चूड़ी पहनें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 10
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 15 april 2025)
आज तनाव की वजह से आपका शरीर कमजोर पड़ सकता है। इसलिए तनाव लेने से बचें बल्कि खुद को तरोताजा रखने का प्रयास करें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। कोई आपको उपहार दे सकता है। पत्नि के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपके लिए सुखद रहेगा।
आज की सलाह: अपनी सेहत बनाए रखने के लिए जरूरतमंदों को खानपान की चीजें दान में दें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 37
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 15 april 2025)
आज आपको घर पर बुज़ुर्गों के ऊपर काफी ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उनकी देखभाल जरूर करें। व्यवसाय की दृष्टि से दिन आपका आज सामान्य रह सकता है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी आपसे दिल की बात कह सकता है।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य के लिए बजरंगबली को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 35
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 15 april 2025)
आपका दिन आज खुशहाली भरा बीतेगा। जिसका असर आपकी सेहत पर देखने को मिल जाएगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापार में पैसे ज्यादा खर्च होने की संभावना है। खरीदारी का प्लान बनेगा। निर्णय खुद से लेने का प्रयास करें।
आज की सलाह: परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए गाय को आटा खिलाएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 2
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 15 april 2025)
आज आपके दिमाग में कुछ उतार-चढ़ाव फैसले चलते रह सकते हैं। जिसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। पैसे बचाने के नए तरीके आप खोज पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
आज की सलाह: घर में फलदार पौधे लगाएं। सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 86