आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।
![](https://nayabharat.live/wp-content/uploads/2025/02/IMG_8190-1.jpeg)
नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज का दिन घर में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी ने व्यापार की शुरुआत हो सकती है। पुराने मित्र के आने से शांति और प्रसन्नता रहेगी । माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का शुभ रंग- केसरिया
आज का मंत्र- सूर्य भगवान की पूजा सूर्य मंत्र का जाप करें।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आजजीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। नौकरी में अफसर से संबंधों में सुधार होगा। आज बिना वजह किसी से झगड़ा न करें। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं।
आज का शुभ रंग-काला
आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज परिवार में कोई मंगल कार्य होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकलें।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा और 12 नामों का जाप करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज पिता के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकता है। सुबह गाय को भोजन कर दें और घायल गाय का उपचार कर दें व बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
आज का शुभ रंग- लाल।
आज का मंत्र- ऊं नमों भगवते वासुदेवाय का जाप करें।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक ना करें अन्यथा बिना वजह निराशा होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
आज का शुभ रंग- गुलाबी
आज का मंत्र- मां लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध में बिना वजह किसी को कड़वे शब्द ना कहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।
आज का शुभ रंग- नीला।
आज का मंत्र- ऊं शं शनिश्चरायै नम: का जाप करें।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज का दिन पने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा करेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजनक करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
आज का शुभ रंग- हरा।
आज का मंत्र- गणेश जी की स्तुति करें।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आपको अपनी माता का सपोर्ट मिलेगा। किसी मित्र का आना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता का भाव जागेगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।
आज का शुभ रंग- सफेद
आज का मंत्र- आदित्य स्रोत का पाठ करें।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारिक लाभ होने की संभावना हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।
आज का शुभ रंग-हरा।
आज का मंत्र- शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। शिक्षा के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।
आज का शुभ रंग- पीला।
आज का मंत्र बुध बुधाय नम: का जाप करें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कर्म में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी से बिना वजह झगड़ा न करें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करा दें और भोजन भी दें।
आज का शुभ रंग- सफेद।
आज का मंत्र- दुर्गा स्तुति करें।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बनी रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
आज का शुभ रंग – नारंगी
आज का मंत्र- हनुमान जी का वाहन नाशक मंत्र का जाप करें।