आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन….
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (2 April ka mesh rashifal)
अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो यह आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। दूसरों के प्रति अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं। बड़ा निवेश करने का प्लान बनेगा। लेकिन निवेश करने के लिए सही दिन नहीं है। इसलिए इससे बचें। प्रेमी के साथ यात्रा पर जाएं।
आज की सलाह: हांथ में तांबे का कड़ा पहनें। अच्छी सेहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 56
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (2 April ka vrishabh rashifal)
धैर्य बनाए रखें, समझदारी के साथ कार्य करें। लाभ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आपको सफलता के रास्ते पर ले जाएगा। दिन आपके फेवर में रह सकता है। इसका लाभ उठाएं। खाली समय में फिल्म देखें। अगर फिल्म पसंद नहीं तो जीवनसाथी को समय दें।
आज की सलाह: कुत्तों को रोटी खिलाने से जीवनसाथी से प्यार बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 1
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (2 April ka mithun rashifal)
आपको आज परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिसकी वजह से आपका कॉम्फिडेंस लेवल भी बढे़गा। अपने प्लान को किसी से शेयर करने से बचें। प्रेम को लेकर आज आपके बीच में भावनात्मक उथल-पुथल होने की संभावना है।
आज की सलाह: कौवों के दाना-पानी की व्यवस्था करें, खुशी और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 2
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (2 April ka kark rashifal)
स्वास्थ्य को लेकर तनाव लेने से बचें। नहीं तो स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। सकारात्मक सोचें। वित्तीय संकटों से निपटने की तैयारी रखें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकते हैं। अपने व्यवहार पर ध्यान दें। जीवनसाथी से बातें करें, उसके साथ समय बिताएं। दिन अच्छा लगेगा।
आज की सलाह: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए तांबे के बर्तन में पानी पिएं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 33
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (2 April ka singh rashifal)
आज महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं, जिससे आप अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेंगे। आपके दोस्त भी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। बॉस का नजरिया भी आपके प्रति अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के बीच पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
आज की सलाह: दिन को खास बनाए रखने के लिए “ॐ सूर्य नारायणाय नमो नमः” मंत्र का जाप करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 66
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (2 April ka kanya rashifal)
गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्त आपकी मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। खर्च आज बढ़ सकते हैं। लेकिन खर्चों को लेकर चिंता न करें। रोमांटिक मूड में अचानक से बदलाव की वजह से आपका साथी हैरान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज की सलाह: शरीर को फिट रखने के लिए प्राणायाम जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 6
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (2 April ka tula rashifal)
आज आप किसी बात को लेकर मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आप थोड़ा सा आराम करें, राहत मिलेगी। खानपान पर ध्यान दें। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। प्रशंसा करेगा। उसे समय दें।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिरता को बेहतर बनाए रखने के लिए ऊँ सूर्य नारायणाय नमो नमः मंत्र का जाप करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 3
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (2 April ka vrishchik rashifal)
आप आज किसी कार्य को लेकर काफी खुश रहेंगे। जिसकी वजह से आपका पूरा दिन खुशनुमा रहने वाला है। अगर आपको ऊपर पैसों का कर्ज है तो वह भी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा। अपने कौशल का भरपूर प्रयोग करें। पारिवारिक जीवन में सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए प्रतिदिन अपने देवता को पीले फूल चढ़ाएं।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में शांति के लिए अपने ईष्ट देवता को पीले फूल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 25
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (2 April ka dhanu rashifal)
आपको आज अपने लिए समय निकलने की जरूरत है। माता-पिता को स्वास्थ्य प्राब्लम हो सकती है। उनका ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ सकता है। रिश्तेदारों का आज घर पर आगमन हो सकता है। शॉर्ट-टर्म निवेश में लाभ मिलने की संभावना है।
आज की सलाह: जरूरतमंदों की मदद करें। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 2
मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (2 April ka makar rashifal)
आज आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। वित्तीय सुधार होगा। घर पर खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेमी आपका आज रोमांटिक मूड में नजर आएगा। उसके साथ मजबूत संबंध बनेंगे। जल्दबाजी में अपनी गुप्त योजना किसी से शेयर न करें।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा की चीजें दान करें।
भाग्यशाली रंग: नीलम नीला, लकी नंबर: 80
कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (2 April ka kumbh rashifal)
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई योजना से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को ऐसी बातें कहने से बचें, जो दूसरों को बुरी लग सकती है। प्रियजनों के साथ अच्छे से पेश आएं। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।
आज की सलाह: जीवनसाथी से प्रेम बनाए रखने के लिए तिजोरी में चांदी के सिक्के रखें।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 75
मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (2 April ka meen rashifal)
आज आप अपनी क्षमता को पहचानें। नए विचारों से आपको वित्तीय लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएं, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। जीवनसाथी से स्नेह मिलेगा। किसी से वादा करने से बचें। शेयर बाजार में लाभ मिल सकता है।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरतमंदों को खाने की सामग्री या कपड़ा दान करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 51