राशिफल

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (9 April ka mesh rashifal)
आज आपके ऊपर काफी जिम्मेदारी का बोछ पड़ सकता है। लेकिन तनाव न लें। बल्कि इससे निपटने का प्रयास करें। पैसे अगर कहीं काफी दिनों से रुके हुए थे तो आज वहां से आ सकते हैं। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शांति पर ध्यान दें।
आज की सलाह: विधवा औरतों की मदद करें। आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 45

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (9 April ka vrishabh rashifal)
आज आपके शरीर पर किसी चोट की वजह से दर्द हो सकता है। लापरवाही बरतने से बचें। डॉक्टर्स की सलाह लें। पैसों की कीमत का एहसास होगा। आज आप किसी को अपने व्यवहार से प्रभावित कर सकते हैं। भाई-बहनों के रिश्ते में मजबूती आएगी। लगाव बढ़ेगा।
आज की सलाह: गंगाजल (गंगा का पवित्र जल) का घर पर छिड़काव करें। स्वास्थ्य लाभकारी होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 24

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (9 April ka mithun rashifal)
आज आप तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। किसी चीज को लेकर जो टेंशन चल रहा था। वह ठीक होगा। समय मौज-मस्ती भरा बीतेगा। प्रभावशाली लोगों के विचारों का आप समर्थन कर सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पर सकता है।
आज की सलाह: पारिवारिक खुशियां बढ़ाने के लिए छोटी बच्चियों को खाने की चीजें बांटें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 2

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (9 April ka kark rashifal)
आज आपको उम्मीद से ज्यादा मिलने की संभावना है। व्यवसायिक लोगों को आज सफलता मिलेगी। निवेश को लेकर सावधान रहने और सोच-समझकर काम करने की जरूरत है। जीवनसाथी का मूड आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। चिंता करने से बचें।
आज की सलाह: नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं, फिर स्नान करें। इससे आर्थिक लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 56

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (9 April ka singh rashifal)
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे निपटने का प्रयास करें। लेकिन कोई शॉर्टकट न अपनाएं। अगर आप विवाहित हैं तो ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी आपको कोई खास उपहार देकर चौंका सकता है।
आज की सलाह: गऊ माता को रोटी खिलाने से सेहत में काफी सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 25

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (9 April ka kanya rashifal)
यह आपका दिन हंसी-मजाक भरा बीतेगा। पैसों को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले परिवार के सभी सदस्यों से सलाह जरूर लें। कार्यस्थल पर दोस्त का साथ मिलेगा। जिसकी वजह से आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा।
आज की सलाह: बेहतर आर्थिक स्थिरता के लिए घर परिवार के सदस्यों की सलाह लेकर कार्य की शुरुआत करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 13

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (9 April ka tula rashifal)
आज आपका ज्यादातर समय बच्चों के साथ बीत सकता है। आर्थिक तौर पर दिन अच्छा रहने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामंजस्य के साथ बीतेगा। पेशेवर कार्यों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ दिन गर्मजोशी के साथ बीत सकता है।
आज की सलाह: आज कपड़ों में ज्यादा हरे रंग का उपयोग करें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 4

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (9 April ka vrishchik rashifal)
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दिन आज का दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा बीतेगा। आर्थिक तौर पर तंगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।
आज की सलाह: गाय को गुड़ खिलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 16

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (9 April ka dhanu rashifal)
आज आपको अपनी शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है। खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दिन आज काफी खुशहाली भरा रह सकता है। अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। प्रेमी का मूड उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है।
आज की सलाह: छोटी कन्याओं को दूध और चीनी से बनी खीर बनाकर खिलाएं, आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 34

मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (9 April ka makar rashifal)
आज जीवनसाथी के निजी मामलों में दखलंदाजी करने से बचें। नहीं तो एक-दूसरे के रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। पैसों को लेकर सावधान रहें। किसी के बहकावे में आकर निवेश करने से बचें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यावसायिक विचार पैदा होंगे।
आज की सलाह: बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और योग पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 77

कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (9 April ka kumbh rashifal)
सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। समय निकालकर धार्मिक स्थानों पर जाने का प्रयास कर सकते हैं। प्यार और रोमांस आपके दिमाग में दिनभर बना रहेगा।
आज की सलाह: सफेद शर्ट पहनकर आज कार्यक्षेत्र पर जाएं, पेशेवर जीवन में सफलता दिला सकता है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 90

मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (9 April ka meen rashifal)
आज का दिन मौज-मस्ती भरा बिताने का प्रयास करें। फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। मानसिक और शारीरिक लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी आपका भरपूर साथ निभाएगा। कार्यस्थल पर आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
आज की सलाह: करियर में तरक्की के लिए भगवान सत्य नारायण को हरी दूर्वा घास चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 15

Related Articles

Back to top button