मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

आज का राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन….

On: February 28, 2025 12:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope)

राशिफल: आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में कोई नई योजना बना सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन संतान से जुड़ी कोई चिंता रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर सिरदर्द या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें।

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें।

वृषभ राशिफल (Taurus)

राशिफल: बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बिजनेस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी समस्या में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। संदेह करने से पारिवारिक रिश्ते बिगड़ सकते हैं, इसलिए सोच में लचीलापन बनाए रखें। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

उपाय: श्री लक्ष्मी माता की पूजा करें और सफेद वस्त्र धारण करें।

मिथुन राशिफल (Gemini)

राशिफल: आज क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कोई बड़ा निर्णय गलत साबित हो सकता है। जरूरत पड़ने पर अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को मसूर दाल का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer)

राशिफल: विद्यार्थियों और युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आज किसी से भी उधार न लें। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

उपाय: चावल और दूध का दान करें तथा शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशिफल (Leo)

राशिफल: नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस के लिए समय अनुकूल नहीं है। संतान की समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।

उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशिफल (Virgo)

राशिफल: आज पैसों के लेन-देन से बचें। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी खास विषय में निर्णय लेने में कठिनाई होगी। बिजनेस में थोड़ी सुस्ती रहेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और हरे वस्त्र धारण करें।

तुला राशिफल (Libra)

राशिफल: परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद होगी। बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों के एडमिशन से जुड़ी समस्या हल होगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और कन्याओं को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

राशिफल: मार्केटिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कोई सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी।

उपाय: लाल रंग के कपड़े पहनें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius)

राशिफल: आलस्य के कारण काम में बाधा आ सकती है। किसी को अपने काम में हस्तक्षेप न करने दें। ऑफिस में अधिक कार्यभार रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गुरु बृहस्पति की पूजा करें।

मकर राशिफल (Capricorn)

राशिफल: अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आज कोई भी बड़ी खरीदारी न करें। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। निवेश से बचें।

उपाय: शनिदेव की पूजा करें और जरूरतमंदों को काले तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

राशिफल: शत्रु परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट में असफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर कार्यभार बढ़ सकता है। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मीन राशिफल (Pisces)

राशिफल: बजट गड़बड़ा सकता है। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में नई गतिविधियां बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों में तालमेल अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: पीले रंग के वस्त्र धारण करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें