राशिफल

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

Mesh l मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और अचानक धन लाभ की संभावना है। व्यापार में नई डील या साझेदारी से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा लेकिन तनाव से बचें। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर खान-पान पर नियंत्रण रखें।लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आज पूरा होने के योग में है।सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, खासकर गले या पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: पीला

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

Mithun l मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधियों के षड्यंत्र से बचें और कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में सहयोगियों से सावधानी बरतें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्य और आत्मविश्वास के साथ दिन को बेहतर बनाएं। घरेलू जिम्मेदारियों के चलते थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: हरा

उपाय: गणेश जी की पूजा करें.

Kark l कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी और व्यापार में बड़े अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। नए घर या संपत्ति के सौदे में जल्दबाजी न करें, पूरी जाँच-पड़ताल करके ही कोई कदम उठाएँ। आज पति-पत्नी के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

Singh lसिंह राशि

सिंह राशिवालों का झुकाव आज आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। आपके निर्णयों से परिवार के सदस्य प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, संयम से काम लें। जोखिम भरे निर्णयों से बचें। शाम तक स्थिति बेहतर होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नारंगी

उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

Kanya l कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील अटक सकती है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई पद प्राप्त हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। पुराने कर्जे चुकाने पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों से बचें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

Tula l तुला राशि

तुला राशि वालों पर आज भगवान गणेश की कृपा रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। व्यापार में परिजनों या मित्रों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मौसमी बीमारियों से बचें।कामकाजी दबाव थोड़ा बना रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया ऑफर या अवसर मिल सकता है। आर्थिक समस्याएं हल होने का शुभ समय है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। दूसरों के व्यवहार से निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें।आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: लाल

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

Dhanu l धनु राशि

धनु राशि वालों को आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम जीवन में साथी की चिंता रह सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें।व्यवसाय में बड़ा निर्णय लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। माता-पिता की सलाह माननी लाभकारी रहेगी। धन लाभ के योग हैं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: नीला

उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए आर्थिक प्रबंधन जरूरी है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आज जरूरतों की पूर्ति आसानी से होगी। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

Kumbh l कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो अनुभव को बढ़ाएंगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन के मामलों में सतर्कता बरतें, आज उधार देने से बचें। आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

Meen l मीन राशि

मीन राशिवालों के लिए आज का दिन अपने आप पर ध्यान केंद्रित करने का है। बाहरी दुनिया के बजाय अपनी भावनाओं और विचारों को समझने का समय है। ऐसी गतिविधियाँ करें जो आंतरिक खुशी और संतुष्टि दें। आज सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं, परंतु कुछ लोग आपके बारे में गलत प्रचार भी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना होगा। धन संबंधी मामलों में एहतियात बरतने की जरूरत है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।

Related Articles

Back to top button