Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उदयपुर पशु मेला में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल हुए सम्मिलित….

रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड में पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने पशुपालकों से सहज भाव से सीधे संवाद करते हुए उनके अनुभवों और समस्याओं को जाना।

संवाद कर बढ़ाया पशुपालकों का उत्साह

उन्होंने पशुपालकों से उनके पशुओं की नस्ल, चारे की उपलब्धता तथा दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे मेले ग्रामीण आजीविका के संवर्धन और पशुपालन क्षेत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री श्री अग्रवाल की सहजता और संवेदनशीलता से पशुपालक अत्याधिक प्रभावित हुए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा, “पशुपालक हमारे ग्रामीण ढांचे की रीढ़ हैं। राज्य सरकार उनके विकास के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से पशुपालकों को बेहतर तकनीक, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्राप्त होता है जिससे उनकी आय में वृद्धि होती है।”

संवाद कर बढ़ाया पशुपालकों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को प्रमाण-पत्र वितरित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पशुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पशुपालन से जुड़े स्व-सहायता समूहों की सराहना भी की।

संवाद कर बढ़ाया पशुपालकों का उत्साह

इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कृषि एवं पशुपालन अधिकारी, ग्रामीणजन और स्व-सहायता समूहों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मेले में विभिन्न नस्लों के दुधारू पशुओं, बकरियों, मुर्गियों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

Related Articles

Back to top button