आदिवासी ध्रुव गोंड तहसील समाज नगरी व्दारा 70 वां वार्षिक सम्मेलन महासभा के लिए सांसद भोजराज नाग को दी आमंत्रण…

धमतरी….
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील नगरी की वार्षिक महासम्मेलन के लिए कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग को समाजिक प्रतिनिधि मंडल ने दी भावभरा आमंत्रण…
आगामी 11 अप्रैल से दो व्दिवसीय महासभा वार्षिक महासम्मेलन का आयोजन समाज की परंपरा के तहत, चक्रिय क्रमानुसार प्रतिवर्ष अलग अलग मुड़ा क्षेत्र में आयोजित होती है। इस साल 11 अप्रैल से गौरव ग्राम गट्टासिल्ली में एतिहासिक कार्यक्रम आयोजन होगी। तहसील समाज की ओर से 4 अप्रैल को कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग के निज निवास अन्तागढ़ पहुंचकर बतौर अतिथि हेतु आमंत्रण दिया गया। उक्त आमंत्रण को सांसद ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने आदिवासी कला संस्कृति इतिहास भाषा और परंपरा पर सामाजिक प्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा भी किया। इस दौरान तहसील प्रतिनिधि मंडल तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव,महासचिव नरेश छेदैहा,वित्त सचिव मानिक नेताम, खड़पथरा मुड़ा क्षेत्र अध्यक्ष संत मरकाम और गट्टासिल्ली युवा अध्यक्ष संजय मरकाम शामिल रहे!!!