मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोरबा नगर में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन….

On: August 14, 2025 7:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर: वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री  श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के घण्टाघर के ओपन थियेटर मैदान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख चौक महाराणा प्रताप चौराहे से होते हुए वापस ओपन थियेटर मैदान  में समाप्त हुई।

रैली में  भारत माता की जय जयकार से आकाश गुंजायमान हो गया। साथ ही यात्रा में  राष्ट्रध्वज की शान के साथ स्वच्छता, देशभक्ति, याता यात नियमों का पालन, साइबर क्राइम से सतर्कता  व नशामुक्त समाज के संदेश से सुस्सजित बैनर, पोस्टर लहराकर  जनजागरूकता का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, सीईओ  जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, गोपाल मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक तथा स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा एवं आमजनों से अभियान में शामिल होकर देश के वीर जवानों अमर स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान देने एवं अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और भारत के विकास तथा प्रगति की ली गई शपथ –

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – सांदीपनी एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन इन अतिथियों नें आयोजन कों बनाया स्पेशल पढ़े पूरी ख़बर

CG – पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कार से पकड़ा 75 लाख का गांजा 3 तस्कर गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

CG – विकासखंड सरायपाली के इन शिक्षकों को मिला “मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण”पुरस्कार जानें पढ़े पूरी ख़बर

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…