छत्तीसगढ़

CG – स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हायर सेकेंडरी स्कूल तीतीरगांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन…

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हायर सेकेंडरी स्कूल तीतीरगांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन

भारत की आन, बान, शान है तिरंगा__गजेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ व्याख्याता

जगदलपुर। 13 अगस्त 2025 को शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीतीरगांव जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।

सर्वप्रथम संस्था की प्राचार्य वंदना भदोरिया के निर्देश पर संस्था के समस्त शिक्षकों व छात्र-छात्रा तथा उपस्थित ग्राम वासियों के साथ गांव के प्रमुख मार्गो में सभी हाथों में तिरंगा लेकर तथा देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा घर-घर में तिरंगा लगाया गया। तिरंगा यात्रा के पश्चात शाला प्रांगण में एक सभा का आयोजन भी किया गया सभा को संबोधित करते हुए संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव ने तिरंगा को भारत देश का गौरव, बलिदान तथा हर भारतवासी का अभिमान बताया।

क्योंकि इस तिरंगे के नीचे हम सब सुरक्षित व सुखी जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए तिरंगे का गौरव गाथा करते हुए बताया कि किस तरह विगत वर्ष में रूस तथा यूक्रेन के मध्य युद्ध के दौरान यात्री बस में तिरंगा लगाकर समस्त भारतवासी व अन्य यात्री सुरक्षित बाहर निकाल कर वापस अपने देश पहुंचे। इसलिए तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है।

हायर सेकेंडरी स्कूल तीतीरगांव की इस तिरंगा यात्रा के दौरान संस्था के शिक्षक व कर्मचारी सर्व निशा भदोरिया, खुशबू चेरपा, पद्मावती तिवारी, अपर्णा राजपूत, रितु सिंह, बेबीरानी महापात्र, निशा विश्वकर्मा, कुमारी रूपा यादव, अभिषेक सिंह, सुरभि वाजपेई, डिकेश साहू, भाग्यलक्ष्मी नायर, अजय मरकाम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button