छत्तीसगढ़

CG – माओवाद के नाम पर धमकी का पर्चा फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे….

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में माओवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच बीजापुर से नक्सली धमकी वाले पर्चे मिलने का मामला सामने आया है। आवापल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरदंडा में सरपंच, उपसरपंच और एक ग्रामीण को धमकी देने वाले पर्चों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने माओवाद की आड़ में गांव में भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से धमकी भरे पर्चे तैयार कर फेंके थे।

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को मुरदंडा-कमारगुड़ा मार्ग पर कुल सात धमकीपूर्ण पर्चे बरामद किए गए थे। इन पर्चों में स्कूल निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों को लेकर चेतावनी दी गई थी। पर्चे मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंची।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी संदीप मड़कम का जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस के मुताबिक, संदीप का भूमि पर कथित अवैध कब्जा था, जिसे जून 2026 में सीमांकन की कार्रवाई के बाद हटाया गया था। इसके बाद संदीप ने नागेश बोड़के के साथ मिलकर कथित तौर पर नक्सली संगठन के नाम का इस्तेमाल करते हुए पर्चे तैयार किए और उन्हें सड़क पर फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का उद्देश्य माओवाद की आड़ लेकर गांव में डर और दहशत का माहौल बनाना था। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की जांच में सामने आए इस मामले ने यह भी दिखाया है कि माओवाद प्रभावित इलाकों में नक्सली नाम और धमकी का इस्तेमाल कर व्यक्तिगत विवाद या अन्य कारणों से भय पैदा करने की कोशिश की जा सकती है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर

Related Articles

Back to top button