गोंडवाना समाज का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन बांधा में शुरू…पेंनशक्तियों की सेवा अर्जी,गोंडी ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ..

धमतरी नगरी… गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी के तत्वावधान में तहसील स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ 21 मार्च 2026 को ग्राम बांधा में पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पेन शक्तियों की सेवा अर्जी एवं गोंडवाना के सप्तरंगी ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना समाज सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष श्री टिकेश्वर ध्रुव ने की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री श्रवण मरकाम, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, श्री रामप्रसाद मरकाम, श्रीमती शुकंतला ठाकुर, श्रीमती बिंदा नेताम, श्री महेश गोटा (अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी), श्री प्रमोद कंजाम जनपद सदस्य,डोमार सिंह ध्रुव मीडिया प्रभारी,सुरेंद्र नेताम,हरक मंडावी,श्री कलावती मरकाम, श्रीमती सतरूपा तमोवंशी, श्री वेदप्रकाश मंडावी,ग्रामपटेल नरसिंह मरकाम,बुधराम नेताम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों में श्रीमती मानकी कुंजाम श्री रमेश मंडावी श्रीमती मोनिका मंडावी श्रीमती लोकेश्वरी नेताम श्री रामेश्वर मरकाम श्री उत्तम नेताम एवं श्रीमती राधिका नेताम की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपक्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मयाराम नागवंशी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत किया तथा सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन में समाज की परंपराओं, संस्कृति, शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह दो दिवसीय सम्मेलन 21 एवं 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।