छत्तीसगढ़

CG – स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कुकुर्दीकला में महिलाओं ने संभाला मोर्चा झाड़ू थामकर चमकाया पूरा गांव पढ़े पूरी ख़बर

0 महिला सरपंच प्रभौतिन कृपाल पैकरा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान, गली-गली में चली सफाई*

मस्तूरी//विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकला में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

महिला सरपंच प्रभौतिन कृपाल पैकरा के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे गांव में साफ-सफाई की। गली-मोहल्ले, नाली, चौक-चौराहों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

सरपंच ने कहा – स्वच्छ गांव से ही स्वस्थ गांव बनता है। अभियान में बड़ी संख्या में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने बताया कि अब नियमित रूप से हर सप्ताह सफाई अभियान चलाया जाएगा और लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने व प्लास्टिक कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान गाँव की महिलाओं नें मुख्य जगहों बाजार वाली स्थान स्कूल कें बाहर सामाजिक भवनों हॉस्पिटल चौक चौवराहो की साफ सफाई कर गाँव में स्वच्छता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button