धमतरी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कर्णेश्वर धाम में गूंजे शहनाई के स्वर, 38 जोड़े बने हमसफर

धमतरी नगरी…मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराया जा रहा है, जिससे परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हुआ है। साथ ही सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी बढ़ावा मिल रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के जरिए गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता का संदेश देते हैं और समाज में सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं।

इस अवसर पर कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, अकबर कश्यप, श्रवण मरकाम, मोहन पुजारी तथा पार्षद शैलेश्वरी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सोमेंद्र साहू, विभागीय कर्मचारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान नवदंपत्तियों को विवाह उपहार प्रदान किए गए और पूरे आयोजन को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button