गांव चलो – बस्ती चलो अभियान के तहत बिरगुड़ी में वृहद जनसंपर्क अभियान संपन्न…

नगरी…गांव चलो – बस्ती चलो अभियान के तहत बिरगुड़ी में वृहद जनसंपर्क अभियान संपन्न…दिनांक 09 अप्रैल 2026, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के तहत बेलरगांव मंडल के आदर्श ग्राम पंचायत बिरगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति एवं भाजपा के मूल मंत्र अंत्योदय के सिद्धांतों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला धमतरी के उपाध्यक्ष श्री अकबर कश्यप ने डबल इंजन की सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई। वहीं बेलरगांव मंडल अध्यक्ष द्वारा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आमजन की सहभागिता एवं जिम्मेदारी पर जोर देते हुए लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
अभियान के प्रभारी एवं बेलरगांव मंडल महामंत्री श्री दीपक साहू तथा सह-प्रभारी श्री चुम्मन साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न हितग्राही परिवारों से संपर्क किया।
जनसंपर्क के प्रमुख बिंदु:प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी – श्रीमती शशिबाई चुरेंद्र, दीपक बाई बिसेन, कुलेश्वर संमुद से संपर्क
महतारी वंदन योजना के लाभार्थी – कांति चुरेंद्र, प्रमिला बोरझरिया, झुनकी बाई, श्यामा बाई देहारी, तामेश्वरी कश्यप, धनेश्वरी कश्यप, द्रोपदी नाग, मनभा नाग, उल्फी नाग, अनिता संमुद से भेंट…किसान सम्मान निधि एवं कृषक उन्नति योजना के तहत – कीर्तिनी गौर, शकुन्तला गौर, टीकेश्वर देव, हेमलाल गौर, शेरू नाग, ऋषि नाग, डोमार साहू से संपर्क
अभियान में समाजिक जन सम्मान किया गया सामाजिक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक श्री राधेश्याम नाग का सम्मान किया गया तथा समाज प्रमुख श्री डाकेन्द्र कश्यप के निवास पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीयता के साथ चाय-पान ग्रहण कर अभियान को विराम दिया गया।
इस अवसर पर राधेश्याम नाग,दमन लाल कश्यप, डोमार साहू, टामेश्वर सोम,लक्ष्मण गौर, संतोष पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।