छत्तीसगढ़

CG- आश्रम की आड़ में हैवानियत : खुद को बाबा बताने वाले शख्स के आश्रम में हुआ पाप, शिष्य ने लड़की के साथ किया कुकर्म, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आश्रम की 12 साल की नाबालिग के साथ बाबा के शिष्य ने यौन शोषण किया है। आरोप है कि बाबा को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन बाबा ने अपने शिष्य के पाप को छुपाये रखा। अब इस मामले में थाने में हुई शिकायत के बाद हड़कंप मचा है। पांच महीने बाद मामला सामने आया है।

मामला जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम का है। दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है। आरोपी शिष्य शादी शुदा है। आरोपी शिष्य ने आश्रम की 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किया। वारदात करीब पांच माह पुरानी है। लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दीनदयाल फाउंडेशन आश्रम का वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमे आश्रम का संचालक और वहां रहने वाले एक व्यक्ति था। आश्रम संचालक व्यक्ति को बच्ची के साथ की गयी अश्लील हरकत को लेकर डांट रहा है। संचालक पीड़ित को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कह रहा है।

पीड़िता के परिजनों ने मामले के संबंध में बालोद थाने शिकायत की, जिसके आधार पर पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शंभू, राजबीर और दीनदयाल जेठुमल को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button