छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सराहना की….

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के शासकीय निवास कोरबा में मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी समर्पण और सेवाभाव से कार्य करने वाली मितानिन दीदियों को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जरूरत और कठिनाई के समय लोगों की सहायता कर वे सही मायनों में मानव सेवा का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 17 सितंबर को कोरबा में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

निःस्वार्थ जनसेवा से साकार हो रहा ‘नर सेवा- नारायण सेवा’ का भाव: मंत्री श्री देवांगन

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्री रामलला दर्शन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियां अपने सेवाभाव और समर्पण से नर सेवा को नारायण सेवा के रूप में साकार कर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना उनके मानवीय संवेदनशीलता और निःस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं अन्य अतिथियों द्वारा मितानिन दीदी सुनीता प्रजापति, सरिता कहरा, सरस्वती सारथी, उमा पटेल, भूरी बाई महंत, दिव्या राठौर, मीना श्रीवास, मोतिमणि सोनी, निर्मला बाई साहू, शारदा बाई साहू, कमला चौकसे, तुलेश्वरी यादव, गणेशी साहू एवं गौरी बाई विश्वकर्मा सहित कुल 350 मितानिन दीदियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button