CG – भूमिगत विद्युत लाइन के लिए विधायक किरण सिंह देव की अनोखी पहल…

भूमिगत विद्युत लाइन के लिए विधायक किरण सिंह देव की अनोखी पहल
रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने हेतु 07 करोड़ 16 लाख स्वीकृत ऐतिहासिक कदम– संग्राम सिंह राणा
जगदलपुर। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की पहल पर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने हेतु 07 करोड़ 16 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
बरसों पुरानी इस मांग के पूरा होने पर बस्तरवासियों में खुशी की लहर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष सहयोग से एवं विधायक किरण सिंह देव के अथक प्रयास से यह राशि स्वीकृत हुई है। पूरे छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद जगदलपुर में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
विधायक की सक्रियता और दूरदर्शिता के चलते जगदलपुर में विकास कार्यों की गति तेज हुई है।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा, “यह विधायक की अनोखी पहल का परिणाम है कि जगदलपुर में विकास की गंगा बह रही है।” जगदलपुर नगर पालिका निगम महापौर संजय पांडे भी शहर विकास को लेकर सजग और अग्रणी है। ऐतिहासिक दलपत सागर का सौंदरीकरण जगदलपुर वासियो के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस ऐतिहासिक कदम के लिए विधायक किरण सिंह देव के प्रति मै आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने जगदलपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहाई है।