Unique wedding in CG : इस ज़िले में हुई अतरंगी शादी, एक दूल्हे ने दो दुल्हनों संग एक ही मंडप में लिए सात फेरे…..हैरान रह गए लोग…..

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में एक दूल्हे ने एक साथ दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
इस अनोखी शादी का निमंत्रण पत्र (कार्ड) और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड में एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों के नाम छपे हैं। वहीं वायरल वीडियो में दूल्हा अपनी दोनों दुल्हनों का हाथ थामे अग्नि के फेरे लेते और रस्में निभाते हुए दिख रहे। वहीं दूल्हे के दोस्तों और ग्रामीणों ने शादी में जमकर डांस किया, जिससे यह विवाह किसी फिल्मी दृश्य जैसा प्रतीत हो रहा था।
कौन हैं नवदंपति
दूल्हा: हितेश (सुपुत्र गजेंद्र यादव, ग्राम बैलगांव)
प्रथम दुल्हन: फुलबती (सुपुत्री स्व. बुद्धुराम नाग, ग्राम शंकरपुर)
द्वितीय दुल्हन: यामिनी (सुपुत्री स्व. भावसिंह देहारी, ग्राम बनियागांव)
यह विवाह कोई लुका-छिपे नहीं, बल्कि पूरे गाजे-बाजे और सामाजिक रजामंदी के साथ हुई।



