छत्तीसगढ़

UPSC Result 2025 : छत्तीसगढ़ के DSP डायमंड सिंह की ऊंची उड़ान, UPSC क्रैक कर पाया 623वां रैंक, पहले ही प्रयास में CGPSC से बने थे DSP

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि राज्य के एक युवा अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने 623वां रैंक लाया है। अनुसूचित जनजाति कोटे से उन्हें आईपीएस, आईएएस मिल सकता है। रिजल्ट आने के बाद डायमंड को बधाई देने उनके घर में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। डायमंड ने कहा कि धैर्य रखो तो जीवन में सब हासिल होता है।

CGPSC में पहले ही प्रयास में डीएसपी पद पर हुआ चयन

डायमंड सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा ज्वाईन करने के बाद भी यूपीएससी की तैयारी करते रहे। आज उनके दोस्तों ने फोन कर जब बधाई दी तो वे आवाक रह गए। धमतरी जिले के ग्राम परसवानी के होनहार युवा डायमंड सिंह ध्रुव का 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर चयन हुआ। डायमंड सिंह ध्रुव स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी व शिक्षिका अंबिका सूर्यवंशी के बेटे हैं।

डायमंड ने जेएनयू से की है पढ़ाई

डायमंड बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से पूरी की और फिर हाई स्कूल की पढ़ाई रेडियंट पब्लिक स्कूल माना रायपुर से की। केवल 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार के प्रयास में CGPSC परीक्षा में 13वीं श्रेणी रैंक हासिल किया। डायमंड ने जेएनयू से पढ़ाई की है। दिल्ली में रहकर बिना किसी एकेडमी को जॉइन किए अपनी पढ़ाई जारी रखी। वह पिछले ढाई वर्षों से यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button