मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

Uttarakhand News: 21 साल की प्रियंका नेगी बनी ग्राम प्रधान: CM धामी ने दी बधाई, देहरादून आने का दिया निमंत्रण….

On: August 1, 2025 11:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है, अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने आज फोन पर प्रियंका नेगी को बधाई देते हुए कहा कि, जिस तरह सारकोट के ग्रामीणों ने एक पढ़ी लिखी युवा लड़की को अपना प्रधान चुना है, उसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं।

आदर्श ग्राम विकसित किए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने प्रियंका से कहा कि अब हमें सारकोट को और विकसित करना है, गांव में कृषि, पशुपालन के साथ ही महिला स्वरोजगार से जुड़े सभी कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है। इसी की तर्ज पर अन्य जिलों में भी आदर्श ग्राम विकसित किए जाएंगे।

जल्द सभी सीडीओ सारकोट के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रियंका को देहरादून आने का भी निमंत्रण देते हुए गांव के विकास पर मंथन करने का भी आश्वासन दिया। प्रियंका नेगी ने सारकोट को गोद लिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आदर्श ग्राम सारकोट में पहले के मुकाबले अब सभी जनसुविधाएं उपलब्ध हैं, गांव में कई विकास कार्य सम्पन्न हुए हैं। वह सरकार के सहयोग से गांव के विकास में योगदान देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। हम सभी जिलों में ऐसे आदर्श ग्राम विकसित करेंगे। जहां रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों के साथ ही सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। इस बार के पंचायत चुनाव में कई युवा और पढ़े लिखे प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं, जो त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए एक शुभ संकेत है, सरकार पंचायतों को पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand News: धामी सरकार और ITBP के बीच हुआ एक महत्वपूर्ण समझौता, जानिए इससे आम जनता को कैसे मिलेगा लाभ…

Uttarakhand News: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला — उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य समान वेतन, 7 हजार कर्मियों को होगा लाभ……

Uttarakhand News: ‘देवभूमि का देवत्व बना रहना चाहिए…’, सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा- किसी प्रकार का जिहाद स्वीकार्य नहीं….

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर शुरू हुआ सुप्रसिद्ध माघ मेला — सीएम धामी ने कंडार देवता और हरि महाराज की डोली के सानिध्य में किया शुभारंभ….

Export Preparedness Index 2024 में उत्तराखंड अव्वल — नीति आयोग ने जारी किया सूचकांक, निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम….

Uttarakhand News: जल्द सुलझेंगे लंबित भूमि विवाद, सीएम धामी का सख्त निर्देश — एक महीने में सभी मामलों का निस्तारण कर विवादों को शून्य स्तर पर लाने के आदेश…