उत्तराखंड जनसंपर्कउत्तराखण्ड

Uttarakhand News- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 4 श्रम संहिताएं लागू, CM धामी ने जताया PM मोदी का आभार — कहा, विकसित भारत की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम….

देहरादून। केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों को आसान और कारगर बनाने के लिए चार श्रम संहिताओं को लागू आज से लागू कर दिया है। ये चार श्रम संहिता देश के श्रमबल के लिए बेहतर वेतन, रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कल्याण जैसे बड़े बदलाव की शुरूआत है। इसके लागू होने से कई बदलाव होंगे। जिसमें कामगारों को समय पर भुगतान, ओवर टाइम का कम से कम दोगुना भुगतान करना अनिवार्य किया गया है। सीएम धामी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और इसे विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम बताया।

विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम

सीएम धामी ने कहा कि निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लागू की गई चार नई श्रम संहिताएं न केवल श्रमिकों के अधिकारों को मजबूत करेंगी, बल्कि कार्यस्थलों पर पारदर्शिता, सुरक्षा और सम्मान की नई संस्कृति स्थापित करेंगी। न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, समान अवसर और स्वास्थ्य संरक्षण की यह व्यापक गारंटी श्रमवीरों को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रखने का स्पष्ट प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम है।

बेहतर कल्याण जैसे बड़े बदलाव की शुरूआत

ये चार श्रम संहिता देश के श्रमबल के लिए बेहतर वेतन, रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कल्याण जैसे बड़े बदलाव की शुरूआत हैं। ये संहिताएं सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार श्रमबल तथा मजबूत इंडस्ट्रीज की नींव रखते हैं, रोजगार को बढ़ावा देते हैं और आत्मनिर्भर भारत के लिए श्रम सुधारों को आगे बढ़ाते हैं। संहिताएं देश के श्रम परितंत्र को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाते हैं जिससे सभी कामगारों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित होता है।

Related Articles

Back to top button